नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से लिया आशीर्वाद

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम पंचायत चुनावों में जीत दर्ज कर जनप्रतिनिधि बने नवनिर्वाचित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर पहुँचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)


खानपुर पूर्व से ग्राम प्रधान निर्वाचित सुमंगल राय, आनंदखेड़ा से ग्राम प्रधान राजकुमार लक्ष्मण और बूड़ा नगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने मुकेश कुमार सागर विशेष रूप से पूर्व विधायक से मिलने पहुँचे। इस अवसर पर ठुकराल ने तीनों प्रतिनिधियों का फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। इस विश्वास को कायम रखने के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें गांव और क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए प्राथमिकता होनी चाहिए कि विकास कार्यों को गति दी जाए, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जाए और गरीब तथा वंचित वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाए।

ठुकराल ने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का असली उद्देश्य है। यदि सेवा सच्चे मन से की जाए तो जनता का आशीर्वाद जीवनभर मिलता रहता है। उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र की भाईचारे और एकजुटता की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि इस भावना को बनाए रखते हैं तो विकास कार्य और भी तेज़ गति से आगे बढ़ेंगे।

इस मौके पर अंकित बठला, अजय नारायण सिंह, विजय वाजपेयी, दीपक सागर, सुशील सागर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।



Spread the love