सितारगंज क्षेत्र पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख के सामान्य निर्वाचन-2025 की खबर

Spread the love

सितारगंज क्षेत्र पंचायत प्रमुख-उप प्रमुख चुनाव: गीना रानी सरकार और जबरनयती के नामांकन वैध घोषित

सितारगंज। क्षेत्र पंचायत के प्रमुख एवं उप प्रमुख पदों के सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत नामांकन पत्रों की जांच के बाद विधिमान्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी निर्वाचन कार्यालय ऊधमसिंह नगर द्वारा जारी परिशिष्ट-02 के अनुसार सितारगंज ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए गीना रानी सरकार पत्नी विधान सरकार, आयु 45 वर्ष, ग्राम पंचायत देवनगर शक्तिफार्म से नामांकन दाखिल किया था, जिसे वैध पाया गया है। यह पद अनारक्षित श्रेणी का है।

वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए जबरनयती पत्नी नरदेव सिंह, ग्राम पंचायत सिसौना का नामांकन पत्र भी विधिमान्य घोषित किया गया है। इस पद पर भी श्रेणी अनारक्षित है।

इसके अलावा अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है और अब चुनावी मुकाबले के औपचारिक चरण की शुरुआत हो चुकी है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, सभी उम्मीदवार अब निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रचार कर सकेंगे।


सितारगंज में क्षेत्र पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
ऊधमसिंह नगर, सितारगंज।✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
क्षेत्र पंचायत के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए हो रहे सामान्य निर्वाचन-2025 में सितारगंज विकासखंड से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी निर्वाचन कार्यालय, ऊधमसिंह नगर ने परिशिष्ट-02 के रूप में वैध नामांकन पत्रों की सूचना दी।

प्रमुख पद के लिए गीना रानी सरकार पत्नी विधान सरकार, ग्राम पंचायत नकहा, सितारगंज से अनारक्षित श्रेणी में चुनाव मैदान में हैं। इनके प्रस्तावक विरेन्द्र सिंह पुत्र बादाम सिंह ग्राम पंचायत थारुतिसौर और अनुमोदक शुभम सिंह राना पुत्र हेतराम सिंह ग्राम पंचायत सलमत्ता हैं।

वरिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए मीना रानी सरकार ग्राम पंचायत नकहा, सितारगंज ने नामांकन दाखिल किया है। इनके प्रस्तावक व अनुमोदक भी क्रमशः विरेन्द्र सिंह और शुभम सिंह राना हैं।

कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए जबरन यती पत्नी नरदेव सिंह, ग्राम पंचायत सिसौना तथा वर्षा राना पत्नी अरविन्द सिंह, ग्राम पंचायत नगरसड़ा, नानकमत्ता से उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा और परिणाम घोषित होने के बाद नए पदाधिकारियों का गठन होगा।



Spread the love