शनिवार 14 जून 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ विशेष राशियों के लिए चुनौतियों भरी रह सकती है, वहीं कुछ जातकों को सौभाग्य और सफलता के नए द्वार खुलते नजर आएंगे।

Spread the love

दिन की शुरुआत जहां कुछ लोगों के लिए मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट लेकर आ रही है, वहीं कुछ राशियों को आज निर्णय क्षमता और व्यापारिक लाभ का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

भगवान बजरंग बलि का आशीर्वाद कई राशियों पर दृष्टिगोचर होता है। आइये देखतें है कि, किन राशियों पर पवनपुत्र की कृपादृष्टि रहेगी और उनके लिए यह पूरा दिन कैसा रहेगा।

आज संकष्टी चतुर्थी पर बने कई शुभ योग.. गणपति बप्पा की कृपा से समस्या का होगा समाधान, नए स्रोत से धन कमाने का मिलेगा मौका

आज 14 जून 2025 का राशिफल

कर्क राशि

ज्योतिष क्षेत्रों के अनुसार कर्क राशि वालों को आज शनिवार को धन लाभ हो सकता है। परिवार माहौल मंगलमय रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ मजबूती आएगी। आवक में इजाफा हो सकता है। धन संचय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बेवजह के कार्यों में धन खर्च होने की आशंका प्रबल है। सरकारी नौकरी प्राप्ति के योग भी परिलक्षित हो रहे हैं। वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। विलासितापूर्ण जरूरतों से खुद को अलग रखें। परिजनों के साथ लम्बी यात्रा पर जा सकते है।

मकर राशि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर राशि के जातकों पर बजरंग बलि की विशेष अनुकम्पा होती है। मकर राशि को मंगल ग्रह की उच्च राशि माना जाता है। विपरीत परिस्थियों में जरूरी है कि मकर राशि के जातक भगवान् बजरंग बलि के मंत्रो का जाप करें और उन्हें सच्चे मन से याद करें। इन राशि वालों के लिए हनुमान जी का ध्यान करना अत्यंत फलदाई माना जाता है। वे इस राशि के सबसे बड़े रक्षक है।

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal 14th June 2025 Today Horoscope: आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लि दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक तनाव के कारण मानसिक बेचैनी रह सकती है। किसी अपने से दुखद समाचार प्राप्त होने की आशंका है। व्यापार में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। हालांकि, पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहना उचित होगा।

वृषभ (Taurus)

स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रह सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, नया निवेश टालें। पारिवारिक जीवन में असंतुलन बना रहेगा। पत्नी और भाइयों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः संवाद में संयम रखें।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन थकान और चिंता घेरे रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता मन को व्याकुल कर सकती है। व्यापारिक नुकसान की संभावना है, नया कार्य फिलहाल न शुरू करें। पारिवारिक मतभेदों से मन अशांत हो सकता है।

कर्क (Cancer)

यह दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप परिवार के हित में ले सकते हैं।

सिंह (Leo)

मानसिक तनाव रहेगा लेकिन आपकी कुशलता से परिस्थितियों को संभालने में सफल होंगे। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। निवेश करने का समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने मतभेद दूर होकर प्रेमपूर्ण वातावरण बनेगा।

कन्या (Virgo)

आज नौकरी के प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि माता-पिता की सेहत चिंता में डाल सकती है। व्यापार में आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे लाभ के अवसर बनेंगे। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं, जिससे घर का माहौल सकारात्मक होगा।

तुला (Libra)

महत्वपूर्ण कार्य पूरे न हो पाने के कारण मानसिक खिन्नता रह सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अप्रिय घटना से माहौल बिगड़ सकता है। धैर्य रखें और परिस्थिति का सामना शांति से करें।

वृश्चिक (Scorpio)

भागदौड़ और थकावट आज हावी रह सकती है। मौसम जनित बीमारियां परेशान करेंगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दिला सकती है। व्यापार में फिलहाल निवेश से बचें। पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।

धनु (Sagittarius)

आज स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। किसी षड्यंत्र का शिकार होने से सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान संभव है। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। संपत्ति विवाद के कारण परिवार में तनाव रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है।

मकर (Capricorn)

स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि की संभावना बनी हुई है। नया वाहन या अन्य बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। योजनाएं सफल होंगी और कार्य समय पर पूर्ण होंगे। व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। सम्मान और आदर मिलेगा। लंबी यात्रा या संपत्ति खरीद के लिए समय अनुकूल है।

मीन (Pisces)

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज उभर सकती हैं। नए कार्य में अड़चन आएगी। किसी अपने के निधन का समाचार मिल सकता है। व्यापारिक नुकसान होने की संभावना है। पत्नी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूरी बनाकर रखें।


Spread the love