एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर अपराधियों की अब खैर नहीं: फरार मर्डर आरोपी सन्नी मांगड दबोचा, वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Spread the love

रुद्रपुर, 15 मई।उधम सिंह नगर में अब अपराधियों की खैर नहीं! एसएसपी मणिकांत मिश्रा के स्पष्ट और सख्त निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान तेज़ हो गया है। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस में फरार चल रहा मुख्य वांछित अभियुक्त सन्नी मांगड को आखिरकार पुलिस ने बिलासपुर गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सन्नी घटना के दिन से ही पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार था। लेकिन कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने उसकी हरकतों पर पैनी निगाह बनाए रखी और अंततः एक सटीक सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा (.315 बोर) भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सन्नी मांगड पूर्व में भी हत्या के प्रयास के एक मामले में उत्तर प्रदेश में जेल जा चुका है। इस डबल मर्डर केस में अब तक सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें सन्नी की भूमिका भी प्रमुख थी।

वारंटियों की खैर नहीं: उधम सिंह नगर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है,एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि फरार वारंटियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी के तहत जिले में एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिशें दीं और उनमें से अधिकतर को उनके ठिकानों से पकड़ा गया।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश है — “अपराधी या वारंटी चाहे जहाँ भी छिपे हों, अब बचना मुश्किल है।”

दुबई से लौटे युवक के परिवार ने जताया आभार: SSP मिश्रा की संवेदनशीलता बनी राहत की वजह
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के संवेदनशील नेतृत्व का एक और उदाहरण सामने आया है। जिले का एक युवक, जो एक एजेंट की बातों में फंसकर दुबई पहुंच गया था, वहां जाकर न केवल बीमार हो गया, बल्कि उसके साथ रह रहे पाकिस्तानी युवकों द्वारा प्रताड़ित भी किया जाने लगा। उसे पानी तक नहीं दिया जा रहा था, और वह लगातार भारत लौटने की गुहार लगा रहा था।

परिजनों द्वारा एसएसपी मिश्रा से संपर्क किए जाने के बाद, मिश्रा ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और तमाम अधिकारियों को समन्वय में लगाकर युवक को सुरक्षित भारत वापसी में मदद की। दुबई से लौटने के बाद युवक ने अपने परिवार संग एसएसपी से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

सख्त संदेश अपराधियों के नाम: उधम सिंह नगर पुलिस तैयार है
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में उधम सिंह नगर पुलिस जिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है, वह अपराधियों के लिए खुली चेतावनी है। अब अपराध, धोखाधड़ी या फरारी — कोई भी अपराधी सुरक्षित नहीं है।

चाहे मर्डर केस हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानवीय सहायता, उधम सिंह नगर पुलिस हर मोर्चे पर सक्रिय और प्रभावी साबित हो रही है।



Spread the love