19 नवंबर 2025, बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 09 बजकर 43 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत रहेगी। इस दिन श्राद्ध अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा यानी पितरों की शांति के लिए तर्पण-पिंडदान के लिए ये दिन ठीक रहेगा।

Spread the love

बुधवार को सौभाग्य, शोभन, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि बदलेगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

19 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार की रात चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से सूर्य, बुध और मंगल स्थित हैं। इस तरह एक ही राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।


Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट से 01 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

19 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय – 6:47 AM
सूर्यास्त – 5:37 PM
चन्द्रोदय – Nov 19 5:46 AM
चन्द्रास्त – Nov 19 4:51 PM

19 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (19 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:47 से 08:08 तक
सुबह 08:08 से 09:29 तक
सुबह 10:51 से दोपहर 12:12 तक
दोपहर 02:54 से शाम 04:15 तक
शाम 04:15 से 05:37 तक

19 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड – 8:08 AM – 9:29 AM
कुलिक – 10:51 AM – 12:12 PM
दुर्मुहूर्त – 11:50 AM – 12:33 PM
वर्ज्यम् – 02:17 PM – 04:05 PM


Spread the love