सरस आजीविका मेला–2026 के तहत 17 फरवरी को गांधी पार्क में एक दिवसीय रोजगार मेला

Spread the love


रुद्रपुर, 14 फरवरी 2026।जनपद ऊधमसिंहनगर में आयोजित हो रहे सरस आजीविका मेला–2026 के अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से गांधी पार्क, रुद्रपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यालय, जिला सेवायोजन अधिकारी, ऊधमसिंहनगर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, सर्विस, हेल्थकेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा लगभग 1200 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के अभ्यर्थियों को अवसर
रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा तथा बी.टेक जैसी विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार आधारित होगी।
अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा (सीवी) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in�) पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। विभाग ने युवाओं से समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोहन बिष्ट से मोबाइल नंबर 250691 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा कार्यालय, जिला सेवायोजन अधिकारी, ऊधमसिंहनगर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर
सरस आजीविका मेला–2026 के दौरान आयोजित यह रोजगार मेला जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की यह पहल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।


Spread the love