उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसी प्रेमकहानी सामने आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। लेकिन अब ये दोनों थाने पहुंच चुके हैं और पुलिस को वो सब बता दिया है, जिसका हर किसी को इंतजार था।

Spread the love

सास अनीता और दामाद राहुल की इस कहानी में प्यार, भागना, समाज से टकराव और अब एक नई जिंदगी की शुरुआत की तैयारी है।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

2826 किलोमीटर का सफर, दिल्ली से नेपाल तक

अनीता और राहुल ने बताया कि वे 8 अप्रैल को घर से निकल गए थे। सबसे पहले वे दिल्ली गए, फिर बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वे लगातार सफर में रहे और हर कदम पर छिपते रहे ताकि कोई पहचान न सके। इन आठ दिनों में उन्होंने करीब 2826 किलोमीटर का सफर तय किया।

प्रेमी ही बना जीवनसाथी की उम्मीद

पुलिस पूछताछ में राहुल ने कहा कि वह अब छिपते-छिपते थक गया है। इसलिए उसने फैसला लिया कि अब सामने आकर अपनी सच्चाई सबको बता दूं। राहुल ने कहा, ‘मैं अनीता से प्यार करता हूं। उसे अपनी पत्नी बनाकर पूरी जिंदगी सुकून से बिताना चाहता हूं।’ वहीं, अनीता ने भी राहुल के प्रति अपने प्रेम को स्वीकारा।

शादी की बात पर अनीता का जवाब

जब पुलिस ने अनीता से पूछा कि क्या उन्होंने शादी कर ली है, तो उसने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं किया है। ‘हम बस एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे इसलिए घर छोड़ दिया। अब दोनों परिवारों से बात करके शादी करेंगे।’

गहने और कैश को लेकर सफाई

अनीता पर आरोप लगा था कि वह बेटी के गहने और कैश लेकर फरार हुई है। इसपर अनीता ने कहा, ‘मैं सिर्फ अपनी पाजेब और मंगलसूत्र पहनकर गई थी। कोई गहना या पैसा नहीं लिया। 1500 रुपये मांगने पर मुझसे मारपीट की गई थी।’ उसने कहा कि अगर उसका खुद पर भी कोई हक नहीं है, तो फिर कैसा परिवार?

पति की बेरुखी और मारपीट का आरोप

अनीता ने बताया कि उसका पति 6-6 महीने घर से बाहर रहता है और खर्च के नाम पर कभी 1500 तो कभी 2000 रुपये देता है। जब वह पैसे मांगती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। अनीता का कहना है कि आज तक उसने घर तक नहीं बनवाया और हर खर्च का हिसाब मांगता रहा।

बेटी की शादी और अपनी जिंदगी की बात

अनीता की बेटी शिवानी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन वह खुद दामाद के साथ भाग गई। इसपर जब पुलिस ने सवाल किया तो अनीता ने कहा, ‘बेटी की शादी ज़रूरी है लेकिन मेरी अपनी भी एक जिंदगी है। हमें जो सही लगा वो हमने किया। अब परिवार से बात करके शादी करेंगे।’

पुलिस कर रही है कानूनी जांच

पुलिस ने दोनों को फिलहाल हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अगर अनीता और राहुल ने बिना जबरदस्ती भागने की बात स्वीकार की है, तो आगे कानून के मुताबिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परिवार वालों से बातचीत चल रही है।


Spread the love