

रुद्रपुर/किच्छा।उधम सिंह नगर के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा किच्छा के विधायक माननीय तिलक राज बेहड़ के सुपुत्र एवं पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर हुए हमले का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सत्यता के साथ सफल खुलासा किए जाने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं पंजाबी सचवानी न्यूज पोर्टल के संपादक कुलबीर सिंह ढिल्लों द्वारा पूरी पुलिस टीम को ₹11,000 की नगद राशि एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री एम.पी. तिवारी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी बंटी खुराना ने पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से उधम सिंह नगर पुलिस ने इस संवेदनशील एवं चर्चित प्रकरण का तथ्यपरक, निष्पक्ष और समयबद्ध खुलासा किया, वह सराहनीय है और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस टीम की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने उधम सिंह नगर पुलिस को भविष्य में भी इसी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




