रामनगर। द केरेला स्टोरी की तरह शहर में नाबालिग हिंदू छात्रा को फंसाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बुर्का पहनने वाली हिंदू छात्रा मुस्लिम सहेली के घर से बरामद हुई है।उत्तराखंड में नाबालिग हिंदू छात्रा को एक मुस्लिम सहेली ने बुर्का पहनाया, दूसरी के घर पर हुआ दुष्कर्म

Spread the love

मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस पूरे प्रकरण में एक मुस्लिम युवक का नाम सामने आया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। दो दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कोचिंग से बाहर आने पर एक मुस्लिम नाबालिग लड़की स्कूटी में रखे बैग से दो बुर्का निकालकर एक अपनी सहेली हिंदू लड़की को पहनने को देती है, जबकि दूसरा खुद पहनती है। यह घटना गली में घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

शुक्रवार को हिंदू लड़की स्कूल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। स्वजन ने पुलिस को बताया तो खोजबीन की गई और छात्रा किसी अन्य मुस्लिम छात्रा के घर में मिल गई। शाम को पुलिस ने लड़की का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता, हिंदूवादी संगठन के लोग व लड़की के स्वजन ने कोतवाल अरुण सैनी से आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कहा कि मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा का ब्रेन वाश कर उसे मुस्लिम किशोर के चंगुल में फंसाया है।


Spread the love