रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. हर दिन 40 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करते हुए फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

Spread the love

दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ही फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने केवल 10 दिनों में ग्लोबली 1255 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दसवें दिन ही फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट में भी ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम है. दसवें दिन फिल्म ने ओवरसीज में 29 करोड़ रुपये कमाए और कुल ओवरसीज कलेक्शन 325 करोड़ रुपये तक पहुँच गया.

दसवें दिन हिंदी वर्ज़न ने 58 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 30 लाख, मलयालम में 15 लाख, तमिल में 1.40 करोड़ और तेलुगू में 3 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन ही 145.55 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू शामिल) कमाकर जोरदार शुरुआत की. दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके बाद भी फिल्म ने लगातार अच्छी कमाई की. वहीं, पांचवें दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़ और नौवें दिन 41.75 करोड़ रुपये जुटाए.

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा में अपनी जगह पक्की कर ली है. निर्देशक आदित्य धर ने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के साथ भी 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बनाया था. दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसी बड़ी स्टार कास्ट फिल्म का हिस्सा हैं.

‘धुरंधर 2’ वर्तमान में सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है.


Spread the love