रुद्रपुर शुक्रवार को उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे दोनों प्रदेशों में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। हिमाचल में चार नेशनल हाईवे समेत 241 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बंद हो गए हैं।ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड और हिमाचल की चोटियों पर भारी बर्फबारी, मैदानों में बारिशमार्च के महीने में जनवरी जैसा मौसम…आज भी भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

Hindustan global Times/शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मार्च के महीने में जनवरी जैसा मौसम हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल (शनिवार और रविवार को) प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना जताई है।

पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इन जिलों के साथ देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PHOTOS: चारधाम समेत हेमकुंड और औली में फिर बर्फबारी…हर तरफ दिखा मनमोहक नजारा, लौटी ठंड

इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते चक्र के चलते मार्च में भी मौसम बदलने लगा है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है जिसकी वजह से बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। 4 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा।

तापमान पर नहीं पड़ रहा कोई खास असर
पर्वतीय इलाकों में भले ही बर्फबारी-बारिश हो रही है लेकिन तापमान पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसीलिए ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार के आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तो पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिर्फ नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ 14.4 डिग्री रहा।

चारों धामों समेत हेमकुंड और औली में एक से 6 फुट बर्फ
गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में शुक्रवार दोपहर से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया, दोपहर से हर्षिल घाटी के सभी गांवों में बर्फबारी जारी है। हर्षिल घाटी में करीब 6 इंच बर्फ जम गई है। वहीं, गंगोत्री धाम में करीब एक फुट बर्फ जम गई है।

चंबा में दिनभर बारिश, 165 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
चंबा जिले के निचले क्षेत्रों में दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। जिले के 165 गांवों में ट्रांसफार्मरों में आई खराबी से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पांगी के छह मार्ग अब तक यातायात के लिए सुचारु नहीं हो पाएं हैं। ऐसे में शुक्रवार को पांगी में बर्फबारी के बीच ही विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

किन्नौर में बसों की आवाजाही ठप
उधर, किन्नौर जिले में सुबह से बर्फबारी हो रही है। इससे जिले में शीतलहर बढ़ गई है। सुबह से लगातार बर्फबारी होने से जिले में अभी तक 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की आवाजाही ठप होने से लोग पैदल अपने घरों में पहुंचे। बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों की फसलों गेहूं, मटर, सेब आदि के लिए लाभदायक रहेगी।

Hindustan global Times/शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

Spread the love