

उत्तराखंड में दिन के समय तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में कोहरा, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और कुछ जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 17 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर) – विस्तृत रिपोर्ट
रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह और देर शाम घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो जाती है और ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
सुबह-शाम शीतलहर जैसी स्थिति
हाईवे और ग्रामीण इलाकों में कोहरे से यातायात प्रभावित
किसानों को पाले से फसलों को नुकसान की आशंका
आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।
हरिद्वार
मैदानी क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाएं परेशान कर रही हैं। शीतलहर जैसी स्थिति बनने के आसार।
इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का प्रकोप है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
नैनीताल
ठंड में इजाफा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, दिन में हल्की धूप।
चंपावत
मौसम शुष्क, लेकिन रात के तापमान में गिरावट। पर्वतीय इलाकों में पाले का असर दिख सकता है।
पिथौरागढ़
ठंड का सितम जारी। 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना।
चमोली
ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड तेज। आगामी दिनों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के संकेत।
उत्तरकाशी
मौसम शुष्क, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी संभव।
देहरादून
दिन में तेज धूप, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की चेतावनी।
टिहरी गढ़वाल
ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और ठंडी हवाएं परेशान कर रही हैं।
पौड़ी गढ़वाल
मौसम साफ, लेकिन रात का तापमान गिरा हुआ। सुबह-शाम ठंड ज्यादा।
रुद्रप्रयाग
शुष्क मौसम, ठंडी हवाओं का असर। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाले की संभावना।
अल्मोड़ा
ठंड में इजाफा, सुबह-शाम सर्द हवाएं। दिन में धूप से थोड़ी राहत।
बागेश्वर
पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड। मौसम शुष्क, लेकिन तापमान नीचे।
मसूरी अपडेट
मसूरी में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। कंपनी गार्डन झील का पानी जमने लगा है।
जीरो प्वाइंट, कैंपटी रोड, कैमल्स बैक रोड और हाथीपांव क्षेत्र में पाला जमने से फिसलन बढ़ गई है। नगर पालिका द्वारा पाला प्रभावित स्थानों पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश दिए गए हैं।
आने वाले कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा। 17 जनवरी के आसपास पहाड़ी जिलों में मौसम करवट ले सकता है। लोगों को कोहरे, पाले और शीतलहर से सावधान रहने की सलाह दी गई है।




