1990 से अब तक देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बना भारतीय मजदूर संघ : रविंद्र हिमटे हरिद्वार, 22 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मजदूर संघ के स्वर्णिम सत्तर वर्षों के समापन समारोह मे प्रतिभाग किया।

Spread the love

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र हिमटे मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में कहा कि भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों और उद्योगों के बीच सामंजस्य स्थापित कर दोनों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। हमारा भी प्रयास है कि हमारे श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिलती रहे। उत्तराखंड में भी हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि सब लोग मिलकर उत्तराखंड को एक समृद्ध और देश का श्रेष्ठ राज्य बनाए। इसमें हमारे श्रमिक भाई भी अपना योगदान दे रहे हैं और भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। लगातार बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के अलावा उत्तराखंड के अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कावंड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मॉनसून को लेकर भी तैयार है। उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान कई दैवीय आपदाएं देखने को मिलती हैं, जिनको रोका तो नहीं जा सकती लेकिन इस तरह की दैवीय आपदाओं के बाद रिस्पॉन्स टाइम को कम करके जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू हो, ऐसी व्यवस्था की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि मजदूर संघ 23 जुलाई 2025 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण कर रहा है। सात दशक की यात्रा में तपस्या एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प एवं स्वदेशी विचारधारा को लिए हुए संगठन ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा भारतीय संस्कृति से युक्त राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि 7 दशक पूर्व देश में श्रामिकों द्वारा संचालित आंदोलनों पर विदेशी विचारधारा से प्रभावित होने के कारण स्वदेशी विचारधारा शून्य रहती थी। उस समय आंदोलनो में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का उद्घोष करने पर विकट स्थिति उत्पन्न हो जाया करती थी।

हमारी सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रही है। सरकार द्वार चलाए जा रहे श्रम पोर्टल पर करोड़ो श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। हमारी सरकार श्रमिकों के हितों के इएसआई, इएफओं, बीमा शाहिद अन्य सुविधाओं के अलावा बच्चों को अच्छी शिक्षा स्वास्थय एवं मोबाइल की सुविधा दे रही है, उनके 75 मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु रुद्रपुर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में उच्च तकनीकी शिक्षा प्रदान करा रही है, जिन्हें, शिक्षा, आवास भोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क उपलब्ध करा रहे है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रमेव जयते के मन्त्र के अनुरूप श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के 29 पुराने और जटिल श्रम कानूनों के सरलीकरण के उद्देश्य से उनकों चार व्यापक श्रम संहिताओं में समाहित किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के करोड़ो श्रमिकों का पंजीकरण करते हुए औपचारिक अर्थव्यवस्था से भी जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से करोड़ो श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हुई है।

मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र हिमटे ने कहा की 23 जुलाई 1955 को शून्य संख्या से भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भोपाल में संगठन की शुरुआत की, लेकिन 1980 में मात्र 25 वर्ष में मजदूर संघ देश में दूसरे नंबर का मजदूर संगठन बन गया। ठीक 10 साल बाद 1990 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा की गई श्रमिक सदस्य गणना की जब घोषणा हुई तो मजदूर संघ देश का सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला संगठन घोषित किया गया। तब से मजदूर संघ देश में बराबर पहले स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश के 28 प्रदेशों में भारतीय मजदूर संघ का संगठन है। देश के 43 बड़े महासंघ भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में कार्य कर रहे हैं। देश भर में लगभग 4000 श्रमिक यूनियन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध हैं और उनकी सदस्य संख्या 4 करोड़ से ऊपर है। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, मेयर किरन जेसल, अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश यूनियन महामंत्री सुमित सिंघल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, आशु चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शौभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love