ट्रांजिट कैम्प में राशन व्यवस्था पर सख्त नज़र: ठुकराल बोले—जनता के हितों से समझौता नहीं

Spread the love

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का अचानक निरीक्षण केवल राशन दुकानों की व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और राजनीतिक जवाबदेही का प्रतीक भी दिखाई दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने स्थित पुराने राशन डिपो और वार्ड 2 में नई दुकान का जायजा लेकर ठुकराल ने यह स्पष्ट किया कि जनता के हित से बढ़कर कोई राजनीति नहीं। लाभार्थियों से मिली संतोषजनक प्रतिक्रिया ने जहाँ विभागीय व्यवस्था की पुष्टि की, वहीं ठुकराल ने जिला पूर्ति अधिकारी का आभार जताकर यह संदेश दिया कि सहयोग और संवाद से ही समाधान निकलते हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ट्रांजिट कैम्प की बढ़ती आबादी और राशन दुकानों की सीमित संख्या लंबे समय से जनता की परेशानी रही है। खाद्यमंत्री रेखा आर्य से वार्ता के बाद दुकानों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर जारी है—यह कदम निश्चित रूप से स्थानीय लोगों को राहत देगा। ठुकराल का यह बयान कि “राशन वितरण में जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी”—राहत की उम्मीद जगाता है।

इस निरीक्षण में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और बाशिंदों की मौजूदगी बताती है कि जनता आज भी नेतृत्व से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और ज़मीनी उपस्थिति की अपेक्षा रखती है—और यही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ट्रांजिट कैम्प में जनता के बुलावे पर आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति के सामने स्थित पुराने राशन की दुकान व वार्ड नं- दो में पिछले दिनों खुली नई राशन की दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ठुकराल ने राशन की दुकान पर आये लाभार्थियों से जानकारी ली जिस पर वितरण संतोषजनक पाया गया। जिसके बाद ठुकराल ने जिला पूर्ति अधिकारी का आभार जताया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि राशन वितरण में जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। ठुकराल ने बताया कि खाद्यमंत्री रेखा आर्य से हुई वार्ता के बाद शासन स्तर से ट्रांजिट कैप में राशन की दुकानों की संख्या और बढ़ाये जाने हेतु पत्रवली विचाराधीन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में जल्द ही राशन की दुकानों की संख्या बढ़ाई जायेगी। इस दौरान ट्रांजिट कैम्प व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री विकास बंसल, मनेाज गुप्ता, ललित बिष्ट, ब्रजेन मण्डल, सुरेन्द्र गुप्ता, आनन्द शर्मा, मनोज दास, सरस्वती मण्डल, मायावती, रामवती, पुष्कर देवी, वर्षा, सुमन, प्रियंका, सीमा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।


Spread the love