सड़क सुरक्षा पर सख्ती: SSP मणिकांत मिश्रा ने दुर्घटनास्थल का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश

Spread the love


रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने ब्रह्मनगर लिंक रोड/ढकिया रोड स्थित दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SSP ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा और जनजीवन की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा भारी वाहनों का रूट डायवर्जन सख्ती से लागू होगा। दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से लगातार की जाएगी।
जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट का नियमित निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिबंधित मार्गों पर अवैध भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लोहे के बैरियर लगाए गए हैं।
इसके साथ ही स्कूल समय में स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि छात्रों का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन में विश्वास बढ़ा है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब सख्त और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


Spread the love