ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 30 दिन रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में 12 माह का वक्त लग जाता है।

Spread the love

सूर्य आत्मा, पद-प्रतिष्ठा, पिता, सरकार, अहंकार, नेतृत्व, उच्च पद, शाही और सरकारी कामों आदि का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। सूर्य जल्द ही वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर शुक्र, मंगल के साथ संयोग होगा। इसके साथ ही 17 नवंबर को वह शनि के साथ संयोग करके शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। आमतौर पर सूर्य-शनि को पिता-पुत्र माना जाता है लेकिन दोनों की एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। लेकिन शनि के मीन राशि में वक्री अवस्था में होने के कारण कर्क राशि में मौजूद गुरु का प्रभाव काफी अधिक होने वाला है। ऐसे में सूर्य और शनि के संयोग से बना नवपंचम राजयोग इन तीन राशि के जातकों के लिए काफी लकी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 17 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर शनि -सूर्य एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शनि और नौवें भाव में सूर्य विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लकी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपू महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। पिता और गुरुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। नई काम की शुरुआात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल होंगे। अच्छा खासा बोनस या फिर इंसेटिव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके बीच का रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार में भी खूब लाभ पा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। आप मेहनत पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। खुद का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा नौकरी में की जा रही मेहनत के बल पर पदोन्नति या फिर कोई जिम्मेदारी पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ये अवधि आपके लिए सकारात्मक हो सकती है। स्वास्थ्य इस अवधि में अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग की मायनों में खास हो सकता है। इस राशि में सूर्य ग्यारहवें और शनि दूसरे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके द्वारा नौकरी में गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है। अचानक से सफलता के भी योग बन रहे हैं। पैतृक व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफलमेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलसिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलतुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलधनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।✨ ग्रह नक्षत्र


Spread the love