

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक पांच सितारा होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला शहर के प्रसिद्ध होटल Radisson Blu Hotel से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ दिल्ली से उत्तराखंड आई थी। दोनों का उद्देश्य नैनीताल स्थित कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन करना था।
देर रात होने के कारण दोनों ने रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल में कमरा लिया। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मृतका के साथ आए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
घटना के बाद से होटल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में भी हलचल बनी हुई है।रुद्रपुर के एक 5-स्टार होटल में महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। मामला Radisson Blu Hotel से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां महिला का शव कमरे में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं—हत्या, आत्महत्या या अन्य कारणों—की गहन जांच कर रही है, जबकि होटल स्टाफ से भी पूछताछ जारी है।




