rudrpur बच्ची की चीख सुन स्वजन के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। किराए के कमरे में रहता है परिवार पुलिस के अनुसार रम्पुरा चौकी क्षेत्र में एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ किराए में रहता है। जिस मकान में वह किराए में रहता है, उसमें नीरज नाम का व्यक्ति भी किराए पर रहता है। गुरुवार रात वह और उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। जबकि उसकी दो पुत्रियां कमरे में सो रही थीं।

Spread the love

चेहरे पर मारे घूंसे

देर रात डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाला नीरज उनके कमरे में घुस आया और पांच साल की पुत्री को उठाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपित ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी पुत्री का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। साथ ही चेहरे पर भी घूंसे मारे।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

पुत्री के चीखने चिल्लाने पर वह जब वे लोग नीचे आए तो आरोपित फरार हो गया। उसकी पुत्री नग्न अवस्था में थी और उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

बच्‍ची को मारने का प्रयास

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मारने का प्रयास किया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। जिसके आधार पर पाेक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love