आदर्श शिवाजी नगर रामलीला में धूमधाम से हुआ प्रभु राम का राज्याभिषेक। लीला सकुशल संपन्न होने पर महाभोज का किया गया आयोजन।

Spread the love

रुड़की दिनांक 29 अक्टूबर 2024 आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति रुड़की के तत्वाधान में आयोजित पर्वतीय परंपराओं से प्रेरित प्रभु श्री राम के सजीव अभिनय दर्शन के अंतिम दिवस, 14 वर्ष के वनवास के बाद, अयोध्या लौटे राम का रथ द्वारा नगर भ्रमण करा कर रथ यात्रा निकाली गई।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

उसके पश्चात प्रभु राम, भाई लक्ष्मण, पत्नी सीता तथा भक्त हनुमान जी के साथ राम लीला मंच पर आसन , हुए पंडित विनीत भारद्वाज , ने हवन यज्ञ करा कर , राम – लक्ष्मण सीता के द्वारा पूर्णाहुति संपन्न कराने के उपरांत राम जी का राज्याभिषेक कर उनकी आरती की गई। सैकड़ो भक्तों ने राम दरबार पर राम -सीता, लक्ष्मण और हनुमान के चरणों का आशीर्वाद प्रसाद लेकर किया।

इसी क्रम में समस्त कलाकारों और कार्यकर्ताओं को समिति द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया।
अंत में राम के अयोध्या आने की खुशी तथा लीला के सफल आयोजन के उपलक्ष में महा भोज का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं कलाकार जिनमे समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी, संयोजक पुष्कर सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी सतीश नेगी,निर्देशक शिवचरण बिंजोला,संगीत निर्देशक सत्येंद्र सिंह नेगी,उपनिदेशक संरक्षक बालम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भगत सिंह रावत, धर्मगुरु विपिन भारद्वाज, उप संयोजक दरवान सिंह बुटोला , उप निदेशक रोहित रावत, प्रवक्ता पारेश्वर प्रसाद लखेड़ा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नेगी, लेखा जोखा बच्चीराम कुंडलिया, लेखा जोखा अनसूया प्रसाद जोशी, श्रृंगार महावीर प्रसाद डोभाल व कुंदन सिंह नेगी, स्टोर आनंद सिंह बतवाल, वह व्यवस्थापक व श्रृंगार राजेंद्र सिंह रावत व विजय सिंह पवार, जयवीर सिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, उमराव सिंह पटवाल, स्टेज व्यवस्था दिनेश सिंह चौधरी, सतीश नेगी, नगर सुरक्षा इंचार्ज बलवन्त सिंह भंडारी, मार्गदर्शक मण्डल जगमोहन सिंह रावत, ज्ञान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह पवार, महिला व्यवस्थापिका कॉलोनी अध्यक्ष महिला संतोषी राणा, गायत्री बुमला,
विशम्बरी देवी, रामेश्वरी पंवार, प्रोम्पटर रविंद्र पवार,
कलाकारों में दशरथ रोहित रावत, श्रवण कुमार बादल लखेड़ा, रावण लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंभकरण दरवान सिंह बुटोला, विभीषण धर्मानंद भट्ट, नारद सुरेंद्र सिंह, ऋषि श्याम सिंह पवार व योगम्बर सिंह रौथाण , अंजलि रावत, रिया बिष्ट, लब्बी रावत, राजेंद्र सिंह रावत, रितिक नेगी, अंशु रावत ,दिव्यांशु, अभिनव, अनूप, हर्षिता बिष्ट, जय सिंह नेगी, जितेंद्र ज़ख्मोला, शाकुम्बरी चौहान, उमा रावत, सरिता बिष्ट, शुभम लखेड़ा, अदिति गुसाई,सौरभ पवार, आयुश, अंजलि रावत, पायल, सुप्रिया मेहरा ,रितु लखेड़ा, पंचम सिंह बिष्ट, गणेश खंडूरी, सुनील नेगी, बबलु राणा आदि राम भक्त उपस्थित थे।सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।


Spread the love