ह र महीने अमावस्या का पर्व मनाया जाता है, जिसमें दर्श अमावस्या का विशेष महत्व है। यह पूजा हर साल ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होती है। इस दिन भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा के साथ-साथ पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना भी शुभमाना जाता है।

Spread the love

मान्यता है कि इस दिन पितृ अपने परिजनों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। इस वर्ष, दर्श अमावस्या 26 मई 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।

राशियों के अनुसार दान के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति दर्श अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो उसे पितृ और चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक के लिए दर्श अमावस्या पर दान के लाभकारी उपाय।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इस दिन गेहूं का दान करना शुभ रहेगा, जिससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशिवालों के लिए सफेद वस्त्रों का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे पितृ प्रसन्न होंगे और चंद्र दोष का प्रभाव कम होगा।

मिथुन राशि

यदि मिथुन राशि के लोग साबुत मूंग का दान करते हैं, तो उन्हें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को चावल का दान करना चाहिए, जिससे उनके जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गेहूं का दान करना शुभ रहेगा, जिससे पितृ और चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपने पितरों की पूजा के बाद गरीबों को हरी सब्जियों का दान करें। इससे वंश आगे बढ़ेगा और मन स्थिर रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए चीनी का दान करना शुभ रहेगा, जिससे पुण्य की प्राप्ति होगी और चंद्र व पितृ दोष का प्रभाव कम होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए, जिससे घर में खुशहाली आएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक यदि अपने पितरों की पूजा करते हैं और उनके नाम पर जौ का दान करते हैं, तो उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए काले तिल का दान करना शुभ रहेगा, जिससे पुण्य की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग चप्पल का दान करें और चंद्र देव तथा पितरों की पूजा करें। इससे परेशानियां दूर होंगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को नीले रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए, जिससे पितरों और चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


Spread the love