मध्य पूर्व (Middle East) में जंग की आग अब बेकाबू होती दिख रही है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के 17 जहाजों को समुद्र में दफन कर दिया है और उसके 2,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है।

Spread the love

यह कार्रवाई ईरान द्वारा दागी गई 500 मिसाइलों और 2,000 ड्रोन्स के जवाब में की गई है।

अमेरिका का भीषण पलटवार, ईरानी नौसेना का वजूद खतरे में

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अधिकारी ब्रैड कूपर ने एक चौंकाने वाला बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि ईरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 500 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज्यादा किलर ड्रोन लॉन्च किए थे, जिन्हें अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके जवाब में अमेरिका ने जो घातक प्रहार किया, उसने ईरान की कमर तोड़ दी है। कूपर के अनुसार, जवाबी हमले में ईरान की सबमरीन (पनडुब्बी) समेत 17 युद्धपोत नष्ट कर दिए गए हैं। आलम यह है कि आज अरब की खाड़ी, होर्मुज की खाड़ी या ओमान की खाड़ी में ईरान का एक भी जहाज नजर नहीं आ रहा है।

तेहरान के कमांड सेंटर तबाह, थर्राया ईरान

अमेरिकी सेना का मुख्य निशाना ईरान के कमांड और कंट्रोल सेंटर रहे हैं। शनिवार से शुरू हुए इन हमलों में अब तक 1,700 से ज्यादा टारगेट को हिट किया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उन्होंने न केवल नेवी और एंटी-शिप मिसाइल साइट्स को उड़ाया है, बल्कि तेहरान स्थित मुख्य सैन्य मुख्यालयों को भी निशाना बनाया है। इस कार्रवाई से ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है और उसकी हमला करने की क्षमता लगातार कम होती जा रही है।

होर्मुज की खाड़ी में दहशत, थम गई जहाजों की रफ्तार

जंग के इस खौफनाक मंजर के बीच व्यापारिक जहाजों में भारी दहशत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। नाविकों और स्टाफ को अपनी जान का डर सता रहा है, जिसके कारण कोई भी जहाज आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दुनिया भर के मालवाहक जहाज अब हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ईरान किसी भी वक्त उन पर हमला कर सकता है।

ट्रंप और इजरायल ने भरी हुंकार

इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्हें इस कार्रवाई के लिए जितनी तारीफ मिल रही है, वैसी पहले कभी नहीं मिली। वहीं, दूसरी ओर इजरायली वायुसेना ने भी मोर्चा खोल दिया है। इजरायली सेना ने घोषणा की है कि उन्होंने ईरान के ‘आतंकी शासन’ के लॉन्च साइट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ हमलों का एक नया और भीषण दौर शुरू कर दिया है। इजरायल का कहना है कि वे ईरान के डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह खत्म करके ही दम लेंगे।हमें WhatsApp पर फॉलो करें


Spread the love