

रुद्रपुर नगर एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी का नगर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा चौक का नाम परिवर्तन कर स्थापित किए गए भव्य “त्रिशूल चौक” का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही 10 दिवसीय यूएस नगर कार्निवल/सरस मेले का शुभारंभ तथा भव्य शिव बारात एवं शिव जागरण कार्यक्रम में सहभागिता भी होगी।
महापौर और प्रशासन की संयुक्त तैयारी
नगर को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा ने जिला प्रशासन के साथ विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। त्रिशूल चौक के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण स्वयं महापौर ने किया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के सौजन्य से की गई घोषणाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है और 14 फरवरी को शिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर 2 बजे इसका लोकार्पण किया जाएगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
नगर में मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु जोरदार रोड शो की तैयारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और टीम विकास शर्मा द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक और जनसहभागिता से परिपूर्ण हो।
आस्था, विकास और सांस्कृतिक पुनर्परिभाषा
त्रिशूल सनातन आस्था, शक्ति और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इंदिरा चौक का नाम बदलकर त्रिशूल चौक किया जाना नगर की नई पहचान का संकेत माना जा रहा है। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात और शिव जागरण का आयोजन इस कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करेगा।
साथ ही यूएस नगर कार्निवल/सरस मेला स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को मंच देगा। यह आयोजन सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।
प्रेस वार्ता का आयोजन
इन सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करने हेतु 12 फरवरी, गुरुवार को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । महापौर विकास शर्मा ने पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया कि कार्यक्रम को व्यापक कवरेज दें।
संपादकीय दृष्टि
रुद्रपुर में त्रिशूल चौक की स्थापना और मुख्यमंत्री का आगमन राजनीतिक एवं प्रतीकात्मक रूप से सांस्कृतिक आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति भी है। प्रश्न यह है कि क्या ऐसे प्रतीकात्मक कदमों के साथ शहर की आधारभूत समस्याओं—जाम, सफाई, अवैध अतिक्रमण, युवाओं के रोजगार—पर भी समान गति से काम होगा?
यदि आस्था और विकास साथ-साथ चलते हैं, तो यह आयोजन वास्तव में ऐतिहासिक सिद्ध हो सकता है। नगर की जनता की अपेक्षा है कि त्रिशूल चौक केवल नाम परिवर्तन न रहे, बल्कि यह रुद्रपुर के समग्र विकास का भी प्रतीक बने।
रुद्रपुर में 100.03 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, सीएम धामी को आमंत्रण
रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए महापौर विकास शर्मा ने विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया है। 7 फरवरी 2026 को प्रेषित पत्र के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल लगभग 100.03 करोड़ रुपये की लागत से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
नगर निगम रुद्रपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक गांधी पार्क में भव्य यू.एस. सिटी कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से शुरू होने वाले इस उत्सव में 150 से अधिक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें पवनदीप राजन, जितेंद्र टॉमक्याल, इमन चक्रवर्ती, संकल्प खेतवाल, हरीश भट्ट, पांडवा बैंड, साधो बैंड सहित अनेक कलाकार शामिल होंगे।
विशेष आकर्षणों में सैंड आर्ट, एनसी सरकार मैजिक शो, रामलीला श्रीराम कला केंद्र द्वारा मंचन, कॉमेडी कवि सम्मेलन और शिव शोभायात्रा शामिल हैं।
14 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मुख्य अतिथि के रूप में त्रिशूल चौक के लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विकास शर्मा करेंगे।
समस्त नागरिकों से सादर आमंत्रण।
इनमें देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क, मुख्य कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार, विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट कार्य, ओपन जिम और झूले, वेडिंग जोन फेस-02, वार्ड 37 वेडिंग जोन, अम्बेडकर पार्क, दमरू चौक, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना, नगर निगम मार्केट निर्माण, 60 टीपीडी वेस्ट प्लांट, 08 आरोग्य मंदिर, स्वच्छता वाहनों एवं एंटी-एन्क्रोचमेंट वाहनों का शुभारंभ, 20 जेसीबी मशीनों को हरी झंडी, गौशाला निर्माण सहित 52 व 34 विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
महापौर ने मुख्यमंत्री से इन योजनाओं के शिलान्यास/लोकार्पण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में समय देने का आग्रह किया है। इससे रुद्रपुर में बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
14 फरवरी को होने वाला यह आयोजन निश्चित ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि यह भव्यता भविष्य के विकास की ठोस दिशा में कैसे परिवर्तित होती है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से।
उपस्थित थे




