
दरअसल, चंद्र ग्रह यानी चंद्रमा को माता, मन, भावना, स्वभाव, जल, तरल पदार्थ और देखभाल का कारक माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर चंद्र ग्रह ने मिथुन राशि में गोचर किया है। 20 अगस्त की शाम 6 बजकर 34 मिनट तक चंद्र देव कर्क राशि में ही रहेंगे। आइए जानते हैं इस दौरान चंद्र गोचर से किन-किन राशियों का लाभ होने की संभावना अधिक है।


✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
मिथुन राशि
चंद्र का मिथुन राशि में गोचर इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी और घर में शांति का वास होगा। सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। समाज हित के लिए कार्य कर रहे जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान सेहत का साथ मिलेगा।

