हो ने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश पुलिस स्तर से अभी जारी है। 6 अप्रैल को घर से भागे दोनों की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। दोनों को फरार हुए अब तक सात दिन और छह रातें बीत चुकी हैं लेकिन अब भी दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

Spread the love

वहीं दूसरी तरफ महिला के घर में पति और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किसी से बात तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते देते थक गए हैं। इसके चलते उन्होंने अब किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

सदमे में घरवाले
मौजूदा समय में इस घटना को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। सभी की नजर खबर पर बनी हुई है। अलग-अलग तरह के सास और दामाद के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर के सभी सदस्य सदमे में हैं। इसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल करते हैं। इसी सब से परेशान होकर पिता व बेटी ने सभी से दूरी बना ली है। अब वे किसी से कुछ भी बात करने से बच रहे हैं।

शादी के कार्ड तक बंट चुके थे
अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई थी, निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच एक हैरान करने वाली घटना हो गई। युवती मां अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई। महिला घर से नकदी और जेवर लेकर गई थी।

मां से अब रिश्ता नहीं रखना चाहती बेटी
महिला की बेटी ने अपनी मां से अब रिश्ता रखने से ही इनकार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसके पिता ने मेहनत कर जो धन व जेवरात उसकी शादी के लिए जुटाए थे, उन्हें वापस कर दे। अब ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना। हालांकि, बेटी की तबीयत खराब है। मगर वह अब लोगों से इसी तरह की बातें कर रही है।

पति ने कहा- अब उसे रख तो नहीं पाऊंगा
वहीं फरार महिला के पति का सिर्फ यही कहना है कि अब वह अपनी पत्नी को रख तो नहीं पाएगा। मगर वह एक बार उससे पूछेगा जरूर कि उसने ऐसा कैसे किया? वहीं बेटी का कहना है कि मेरी मां ही मेरी सौतन निकली। इन दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।


Spread the love