

बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बहुत ही अहम है। क्योंकि 20 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि वह अब राज्य की राजनीत से निकलकर सेंट्रल यानि दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान कर दिया कि वह अब राज्यसभा के सदस्य बनेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार सिर्फ राज्यसभा मेंबर ही रहेंगे। या फिर उन्होंने कोई बड़ा प्लान बना रखा है। पटना से लिकर दिल्ली तक उनके फ्यूचर पोलिटिक्स को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार में मिलेगा बड़ा ओहदा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर बिहार की सत्ता से दूर जा रहे हैं। तो किसी का तो यह भी कहना है कि नीतीश कुमार अब राजनीति की अंतिम पारी खेलने के लिए उतरे हैं, जो काफी अहम होगी। नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें बड़ा ओहदा मिलने जा रहा है। तभी तो वह दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद इस्तीफा देने को तैयार हुए हैं।
नीतीश को लेकर सियासी पंडितों का क्या कहना…
चाणक्य स्कूल ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा का कहना है कि यह चौंकाने वाली बात है कि नीतीश कुमार कैसे सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयर हो गए। उन्होंने कुछ मास्टर प्लान तैयार किया होगा। तभी तो उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है। नीतीश बाबू अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं । तो इससे तो साफ है कि वह सिर्फ मंत्री अकेले नहीं बनेंगे।
मोदी और नीतीश में हुई क्या डील?
राजनैतिक पंडितों और सुनील कुमार सिन्हा का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बनाए रखने के लिए सीएम चंद्र बाबू नायडू और नीतीश कुमार की पार्टी का बहुत बड़ा सहयोग है। इसलिए चर्चा है कि मोदी सरकार में उन्हें उप प्रधानमंत्री भी बनाया जा सकता है। क्योंकि वह केंद्र की मौजूदा सरकार के लगभग सभी मंत्रियों में वह सबसे सीनियर हैं और राजनीतिक रूप से ताकतवर हैं। ऐसे में अगर उनकी डिप्टी पीएम बनाए जाए तो बहुत आश्चर्यजनक नहीं होगा।
नीतीश कुमार के बेटे बन सकते हैं डिप्टी सीएम
वहीं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि जो कुछ आज हो रहा है वो बिहार चुनाव के समय ही तय हो गया था। राजभर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा-नीतीश कु्मार आगे चलकर केंद्र की राजनीति में आएंगे। वहीं उनकी जगह बीजेपी की तरफ से बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। साथ ही यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बेटे की अब राजनीति में एंट्री होगी। उन्हें जेडीयू के कोटे से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।




