उत्तराखंड का मौसम 23 जून 2025: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरे जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है ।

Spread the love

उधम सिंह नगर ,देहरादून और नैनीताल जनपद के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

राजधानी में मॉनसून की पहली बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। चौराहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं नालियां चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।

कई क्षेत्रों में तो लोगों के घरों में और दुकानों में भी पानी घुस गया। जिसकी वजह से लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। बिंदल नदी के उफान पर आने से यहां पर बसी बस्तियों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

वहीं झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की रोपाई की तैयारी चल रही है और बारिश ने मौसम को अनुकूल बना दिया है। हालांकि मॉनसून की बारिश के बावजूद उमसभरी गर्मी ने मैदानी इलाकों में लोगों को परेशान किया हुआ है।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पर्वतीय इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

🌥 मौसम अपडेट

Spread the love