दे श के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी अगले 48 घंटे बेहद भारी होने वाली है।

Spread the love

भारतीय मौसम विभाग ने (IMD) ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। IMD ने मंगलवार को भी भारी की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी के लिए 2 दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी के भी 36 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश में तूफान और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह का नुकसान होने पर तत्काल अनुग्रह राशि वितरित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी सर्वे कर फसल नुकसान का आकलन करें और रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता के साथ की जाए। CMO की ओर से यह जानकारी दी गई है।


Spread the love