

इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
शुक्रवार को प्रदेशभर में दिनभर धूप खिली रही। पहाड़ से मैदान तक अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इधर, दून और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।
जिससे रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
रविवार से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।शहरअधिकतमन्यूनतमदेहरादून25.17.3ऊधमसिंह नगर23.63.9मुक्तेश्वर18.65.2नई टिहरी17.84.7🌥 मौसम अपडेट




