उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेग। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कुहासा छाने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Spread the love

अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

देहरादून में बुधवार को दिन भर चटक धूप खिली रही। हालांकि ठंडी हवाएं चलने की वजह से ठंड का एहसास भी हुआ लेकिन धूप ने ठंड से राहत दी। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गंगोत्री में नदी-झरने जमकर बर्फ हुए
उधर, गंगोत्री धाम में तापमान में गिरावट आने के चलते नदी, नाले और झरने पूरी तरह से जाम चुके हैं। धाम में इन दोनों तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। जिस कारण गंगोत्री धाम सहित नेलांग घाटी और गौमुख ट्रैक पर सभी नदी-नाले जम गए हैं। पानी की आपूर्ति के लिए लोग पाले से ढकी बर्फ को पार्क में पिघलाकर प्रयोग में ला रहे हैं।

उधर पिथौरागढ़ में ज्योलिंगकांग में 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में ठंड के चलते पार्वती और गौरीकुंड का पानी भी जम गया है। तापमान में गिरावट आने से रात के समय उच्च हिमालय क्षेत्र में जाने और तालाबों का पानी जम रहा है। लगभग 80 प्रतिशत पानी जम चुका है।


Spread the love