संसद का शीतकालीन सत्र कल एक दिसंबर 2025 दिन सोमवार से शुरू हो रहा है. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे.

Spread the love

सर्वदलीय बैठक में सरकार सभी पार्टियों से अपील करेगी कि वे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में केंद्र सरकार को सहयोग करें. वहीं बैठक में शीतलकालीन सत्र के एजेंडे पर भी चर्चा होगा.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

12 बिलों की सूची सौंपी जाएगी

बता दें कि सर्वदलीय मीटिंग संसद भवन में कमरा नंबर 63 में होगी. केंद्र सरकार ने सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को बैठक में बुलाया है, जिन्हें सेशन की कार्यसूची सौंपी जाएगी. इस बार सेशन में करीब 12 बिल पेश किए जाने हैं, जिनकी सूची विपक्षी दलों को सौंपी जाएगी. सर्वदलीय बैठक के बाद शाम 4 बजे संसद भवन में ही लोकसभा और राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल (BAC) की बैठकें होंगी, जिनमें सेशन की वर्किंग लिस्ट फाइनल की जाएगी.


Spread the love