ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। मध्य पूर्व में अमेरिकी सेनाओं की बढ़ती संख्या के बीच, ईरान को दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना द्वारा बड़े हमलों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें संभावित रूप से उसके नेताओं, सेना, परमाणु स्थलों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है।

Spread the love

ईरान ने पहले ही अमेरिका को विनाशकारी जवाब देने की घोषणा की थी. ईरान के जवाबी कार्रवाई से सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को हुआ है. क्योंकि ईरान ने उसके 6 ठिकानों को एक साथ मिसाइल गिराकर ध्वस्त कर दिया है.

बहरीन से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें अमेरिका के नेवल बेस को ईरान ने पूरी तरह तबाह कर दिया है. वहीं कतर में बेस पर हमले के दौरान अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को बंकर में छिपने के लिए कहा है.

ईरान ने किन-किन देशों पर हमला किया?

1. ईरान ने पहला हमला तेल-अवीव पर किया. इजराइल की राजधानी पर ईरान ने मिसाइलों की बौछार कर दी है. इजराइल ने इमरजेंसी घोषित कर दी है.

2. ईरान ने इसके बाद बहरीन स्थित यूएस बेस को निशाना बनाया है. यहां पर अमेरिका ने एफ-12 तैनात कर रखा था. इस बेस को ईरान ने ध्वस्त कर दिया है.

3. ईरान ने इसके बाद यूएई के अबू धाबी स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. अबू धाबी में इस हमले से यूएई में अलर्ट घोषित किया गया है. यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक ईरानी हमले से कम से कम एक लोगों की मौत हुई है.

4. कतर के रक्षा मंत्री का कहना है कि ईरान ने दोहा स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. वहां पर मिसाइल से अटैक किया गया है.

5. ईरान ने सऊदी अरब के रियाद पर अटैक किया है. यहां पर अमेरिकी बेस पर ईरान ने मिसाइल से अटैक किया है.

6. ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी हेडक्वॉर्टर पर अटैक किया है. जॉर्डन इजराइल का पड़ोसी मुल्क है. जॉर्डन के पास अमेरिका ने एफ-22 तैनात कर रखे हैं.

7. ईरान ने कुवैत पर भी अटैक किया है. कुवैत में भी अमेरिकी बेस है. यहां पर हमला करके ईरान ने यह बता दिया है कि जंग अगर जारी रहती है तो पूरे मिडिल ईस्ट में कोहराम मच सकता है.

ईरान के हमले में यूएई में एक नागरिकों की मौत की खबर है. ईरान के इस हमले के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कतर, यूएई और सऊदी भी तेहरान पर हमला करेगा. क्योंकि इन दोनों देशों ने ईरान के हमले को अपने संप्रभुता पर हमला बताया है.

संयुक्त अरब अमीरात का बयान

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने ईरान के हमले की निंदा की है. यूएई का कहना कि ईरान हमारे आवासीय इलाकों में मिसाइल गिरा रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि यह हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है और राष्ट्र को इस हिंसा का जवाब देने और अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का पूरा अधिकार है.

सऊदी अरब ने क्या कहा है?

सऊदी अरब ने ईरान हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. सऊदी अरब ने “राज्य की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों” के निरंतर उल्लंघन पर “भयानक परिणामों” की चेतावनी दी है. सऊदी स्थित अमेरिकी बेस पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है.

सऊदी को ईरान का पुराना दुश्मन माना जाता है. पिछले महीने जब ईरान पर जंग को लेकर अमेरिका में तैयारी चल रही थी, तब सऊदी के रक्षा मंत्री वाशिंगटन गए थे. एक्सियोस के मुताबिक सऊदी के रक्षा मंत्री ने अपने दौरे के दौरान अमेरिका को ईरान पर हमले के लिए उकसाया था.

इधर, कतर ने भी हमले की निंदा की है. कतर ने कहा कि ईरान के हमले के बाद हमारे पास जवाबी कार्रवाई सुरक्षित है. ईरान ने संप्रभुता का उल्लंघन किया है. ईरान ने कतर के बेस पर हमला किया है.

मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बवाल

इजराइल और अमेरिकी हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बवाल मच गया है. इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर अटैक किया है. वहीं ईरान ने इजराइल, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, सऊदी और इराक स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक ईरान पर जो हमला किया गया है, वो अमेरिका को सुरक्षित करने के लिए किया गया है. ईरान में जल्द ही अयातुल्ला अली खामेनेई का तख्तापलट होगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी लीडरशिप को धमकी दी है कि सरेंडर करो वरना कहीं छिप नहीं पाओगे. जहां जाओगे, वहां मारेंगे. ट्रंप ने ईरान की जनता से भी कहा है कि अब सत्ता ईरान के लोगों के पास होगी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि खामेनेई कहां हैं और क्या वह सुरक्षित हैं?

स्पष्ट रूप से किसी को पता नहीं है कि खामेनेई कहां हैं. हां, तेहरान में उनके हेडक्वार्टर के पास हमला जरूर हुआ है. अभी यह साफ नहीं है कि हमले के समय खामेनेई अपने हेडक्वार्टर में थे या नहीं. एक ईरानी अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने खबर दी है कि सुप्रीम लीडर को एक सुरक्षित जगह ले जाया गया है. कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खामेनेई तेहरान में नहीं थे. इराक के आसमान से जाती हुई इजरायली क्रूज मिसाइलें भी देखी गई हैं. वीडियो देखिए.


Spread the love