

रुद्रपुर में भव्य महिला होली समारोह का आयोजन रुद्रपुर। आज कौशल्या एनक्लेव फेस-एल, रुद्रपुर में भव्य महिला होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कौशल्या एनक्लेव-1, कौशल्या एनक्लेव-2, आनंद विहार, कृष्णा कॉलोनी, रुद्र एनक्लेव सहित गंगापुर रोड की विभिन्न कॉलोनियों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होकर फूलों और रंगों के साथ होली खेली। भजन-कीर्तन, ढोलक की थाप और लोकगीतों पर सभी ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर उल्लास का वातावरण रहा और महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चंदा बम, गीता बिष्ट, मीनू जोशी, किरण बोरा, किरण बिष्ट, रीना राणा, ममता जोशी, ममता पनेरू, सुधा पाटवाल, नीलम कंडपाल, रेखा चंद, प्रेमा राजन, सुनीता पांडेय, भावना बलोदी, भावना मेहरा, प्रभा मेहरा, बबीता रावत सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सामूहिक भजन-कीर्तन, पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह सफल आयोजन के साथ संपन्न हुआ और क्षेत्र में उल्लास का माहौल बना रहा।




