किच्छा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य यूनिटी मार्च – एकता पदयात्रा!पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगों के सागर के साथ पूरा शहर हुआ सरदार पटेलमय

Spread the love


किच्छा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भव्य यूनिटी मार्च – एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे। प्रातः 10:30 बजे आवास विकास किच्छा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुआत हुई, जहाँ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

“सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता” — पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि सरदार पटेल जैसा लौह पुरुष भारत को नेतृत्व न देता तो आजादी के बाद देश 500 से अधिक टुकड़ों में बंट जाता। उन्होंने कहा कि अपने फौलादी इरादों और अद्भुत दूरदर्शिता से पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को भारत में सम्मिलित कर सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। इसी कारण वे वास्तव में भारत रत्न कहलाने के पात्र थे।

नेताओं ने रखे विचार

  • गोल्डी गोराया (नगर मंडल अध्यक्ष) – अगर सरदार पटेल भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने होते तो आज पीओके हिंदुस्तान का हिस्सा होता।
  • मयंक तिवारी (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष) – नरेंद्र मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के सपनों का सच्चा सम्मान किया।
  • पिंकी डिमरी (पंतनगर मंडल अध्यक्ष) – सरदार पटेल महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक थे।
  • रीना गौतम (ब्लॉक प्रमुख) – पिछड़ों और दलितों को सशक्त किए बिना राष्ट्रीय एकता संभव नहीं, पटेल जात-पात और भेदभाव के कट्टर विरोधी थे।
  • सचिन शुक्ला (नगला पालिकाध्यक्ष) – पटेल ने राष्ट्र की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया और 530 रियासतों को जोड़कर शक्तिशाली भारत का स्वरूप गढ़ा।

सभा का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया।


यात्रा का मार्ग — शहर एकता के रंग में रंगा

एकता यात्रा सरदार पटेल प्रतिमा स्थल से शुरू होकर— स्थानीय स्थल स्वागत करने वाले सुनहरी मस्जिद / मुख्य मार्ग भाजपा नेता संजीव खन्ना द्वारा फूल वर्षा व जलपान गुरुद्वारा गेट संदीप अरोरा एवं केतन कालरा द्वारा भव्य स्वागत पंडित दीनदयाल प्रतिमा स्थल भाजपा नेता कुलदीप बग्गा द्वारा माल्यार्पण मुख्य बाजार विजय अरोरा (अध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल) द्वारा स्वागत व जलपान महाराणा प्रताप चौक मूलचंद राठौर द्वारा स्वागत व माल्यार्पण एफसीआई गोदाम / बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा राकेश गुप्ता (पूर्व उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि) द्वारा फल वितरण बंडिया नहर बाईपास चंदन जयसवाल एवं अमरनाथ कश्यप द्वारा स्वागत व पानी वितरण

यात्रा का समापन किच्छा चीनी मिल प्रांगण में हुआ, जहाँ राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष चिंपू यादव के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों को भोजन हेतु लंच पैकेट प्रदान किए गए।


सैकड़ों गणमान्य और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति

यूनिटी मार्च में प्रमुख रूप से —राजेश तिवारी, जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, आशीष ढ़ाढ़ा, टीकम कोरंगा, विरेंद्र यादव, जितेंद्र गौतम, बिजेंद्र यादव, देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी, प्रधान संघ, विभिन्न मंडलों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों नागरिक और कार्यकर्ता शामिल रहे।


एकता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम दृश्य?मार्ग भर राष्ट्रभक्ति के नारे गुंजते रहे और तिरंगों की लहर ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। शहर के लोग घरों और दुकानों से निकलकर यात्रा का स्वागत करते रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश से ओत-प्रोत यह यात्रा देर शाम चीनी मिल परिसर में राष्ट्रगान के साथ पूर्ण हुई।



Spread the love