गुरुवार 13 नवंबर के दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार पूरे दिन इंद्र योग रहेगा। वहीं चंद्रमा इस दिन केतु के मघा नक्षत्र में संचार करेंगे। ऐसे में गुरुवार 13 नवंबर के दिन कुछ उपाय करने से आपको बेहद शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Spread the love

आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

गुरुवार के दिन मघा नक्षत्र और इंद्र योग में करें ये उपाय

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

  • अगर आप लेखन कार्य में विशेष लाभ पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को उनकी जरूरत की कोई चीज दान करें। साथ ही केतु के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपको लेखन कार्य में विशेष लाभ मिलेगा।
  • यदि आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो मघा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में दिन-रात तरक्की ही तरक्की होगी।
  • अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर देव गुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। इस मंत्र का 21 बार जाप करने से निश्चित रूप से आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो उसके लिये गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु के सामने चन्दन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में अपने आप बढ़ोतरी होने लगेगी।
  • अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये गुरुवार के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ‘माधवाय नमः।’ ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य जीवन में चल रहे वैचारिक मतभेद जल्द ही समाप्त होंगे।
  • अगर आप अपने जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको केतु का उपाय करना चाहिए। आपको केतु यंत्र की स्थापना करके उसकी उचित प्रकार से पूजा करनी चाहिए और उस पर केतु के मंत्र का जप करना चाहिए। केतु का मंत्र इस प्रकार है -‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।’ आप इस मंत्र का जितना ज्यादा जप करेंगे, आपका यंत्र उतना ही प्रभावशाली होगा, लेकिन ध्यान रहे जप शुरू करने से पहले ही आपको जितना जप करना है, उसका संकल्प ले लें। इस प्रकार जप करने के बाद घर में उचित स्थान पर यंत्र की स्थापना कर लें। ऐसा करने से आपको जोड़ों के दर्द की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
  • अगर आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं या आप चाहते हैं कि उसे जीवन में एक बेहतर मार्ग मिल सके, तो गुरुवार के दिन अपनी संतान के हाथों से किसी जरूरतमंद को काले कंबल का दान करवाएं। ऐसा करने से आपकी संतान को जीवन में एक बेहतर मार्ग मिलेगा और उसके भविष्य को लेकर आपकी सारी चिंताएं दूर होगी।
  • अगर आप कुछ दिनों से कमर दर्द की समस्या से परेशान है, तो गुरुवार के दिन मंदिर में काले तिल का दान करें। साथ ही बरगद के पेड़ की रोली,चावल से पूजा करें। ऐसा करने से आपको कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप अपने जीवन में हर प्रकार से आजादी पाना चाहते हैं तो इसके लिये गुरुवार के दिन आपको बरगद के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उसको हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए, लेकिन अगर आपको कहीं आस-पास बरगद का पेड़ न मिले तो उसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें। चाहें तो उस फोटो का प्रिंट निकलवाकर अपने घर में भी लगा लें। ऐसा करने से आपको जीवन में हर प्रकार की आजादी मिलेगी।
  • अगर आप अपनी आर्थिक तरक्की की गति को भविष्य में निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन हल्दी की पांच साबुत गाठें और एक रुपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें। फिर उस कपड़े को अपने घर के मन्दिर में रखें और अपने गुरु या अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं। अब उस हल्दी और एक रुपये का सिक्का बंधे पीले रंग के कपड़े को मन्दिर से उठाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तरक्की की गति भविष्य में भी निरंतर बनी रहेगी।

रोटी बनाते समय अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो तुरंत कर लें सुधार, नहीं तो नर्क समान हो जाएगा जीवन

Chandra Grahan 2027: महा सूर्य ग्रहण के बाद लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कुंभ और मकर राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर✨ ग्रह नक्षत्र


Spread the love