Today Panchang | आज का पंचांग, 10 अप्रैल 2025 सूर्योदय 06:00 ए एम सूर्यास्त06:43 पी एमचंद्रोदय04:32 पी एमचंद्रास्त05:00 ए एम, अप्रैल 11तिथि त्रयोदशी, 01:00 ए एम, अप्रैल 11 तक चतुर्दशी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, 12:24 पी एम तक उत्तराफाल्गुनी योग वृद्धि, 06:59 पी एम तक ध्रुव करण कौलव, 11:55 ए एम तक तैतिल, 01:00 ए एम, अप्रैल 11 तक गर वारगुरुवारचंद्र मास (अमांत)चैत्रचंद्र मास (पूर्णिमांत)चैत्रपक्षशुक्लचंद्र राशि सिंह. कन्या, 07:04 पी एम तक सूर्य राशि मीन ऋतुवसंतब्रह्म मुहूर्त04:30 ए एम से 05:15 ए एमअभिजीत मुहूर्त11:56 ए एम से 12:47 पी एमविजय मुहूर्त02:29 पी एम से 03:20 पी एमगोधूलि मुहूर्त06:42 पी एम से 07:05 पी एमरवि योग12:24 पी एम से 05:59 ए एम, अप्रैल 11निशिता मुहूर्त11:59 पी एम से 12:44 ए एम, अप्रैल 11राहुकाल01:57 पी एम से 03:32 पी एमविक्रमी संवत्2082शक संवत्1945 शोभकृत

Spread the love

हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विचार अवश्य किया जाता है। शादी-ब्याह, ग्रह प्रवेश, नवीन कार्य आदि अनुष्ठान पंडितों, ज्योतिषियों से पूछकर किए जाते हैं। ऐसे ही दैनिक जीवन में शुभ कार्य के लिए भी पंचांग देखा जाता है। दैनिक जीवन में कौनसा समय आपके लिए शुभ होगा और कौनसा समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। ये जानकारी आपको आज का पंचांग के माध्यम से प्राप्त होती है। आज का पंचांग, आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण, योग के साथ-साथ मुहुर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त, चंद्र राशि, सूर्य राशि के बारे में जानकारी देता है।

क्या होता है पंचांग?

हिन्दू शास्त्र के अनुसार, पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार हैं। हिन्दू धार्मिक परंपरा में किसी भी शुभ मुहूर्त को निकालने के लिए पंचांग का प्रयोग किया जाता है। पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।

शुभ मुहूर्त निकालने में पंचांग की भूमिका

जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है।

ग्रह और नक्षत्र की चाल पर आधारित होती है गणना

भारतीय पंचांग ग्रह और नक्षत्र की चाल पर आधारित है, जिसकी गणना सटीक होती है। यही कारण है कि हिन्दू संस्कृति में शादी-मुंडन, गृह प्रवेश सहित सोलह संस्कार


Spread the love