

दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद मघा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। योग प्रीति शाम 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। करण विष्टि सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा, जो शाम 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अंत में बालव करण रहेगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड)
ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। जो केतु के साथ योग बनाएंगे, क्योंकि केतु सिंह में ही मौजूद है। धनु में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल रहेंगे। कुंभ में राहु और मीन में शनि व मिथुन में गुरु मौजूद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए सकट चौथ का दिन कैसा रहने वाला है?
चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शेष ग्रह गोचर पूर्ववत है।
आज मंगलवार है। माघ माह का यह मंगलवार और चंद्रमा का दोपहर 12:17 के बाद सूर्य की राशि में जाना शुभ संकेत है। हनुमान जी की उपासना करें। यह माह का मंगल नित्य हनुमान जी की उपासना करने का है। जो लोग किसी भी रोग से ग्रस्त हैं, वे दवा करते हुए यदि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक हनुमान बाहुक का पाठ करते हैं, तो निश्चित कष्टों से मुक्ति मिलेगी। हनुमान चालीसा का 7 पाठ करें।
मेष राशि का आज का राशिफल
गुरु तृतीय और चंद्रमा दोपहर 12:17 के बाद पांचवें गोचर में है। शनि बारहवें भाव में है। आज कई रुके कार्य बनेंगे। अपने कर्म को आनंदपूर्वक करें। बिजनेस से लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें ।आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान नहीं होता। ऑफिस में कुछ नवीन सदस्य शामिल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रमोशन के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में और दोपहर 12:17 के बाद चंद्रमा चतुर्थ गोचर में है। शनि मीन में हैं। जॉब में सफलता है। बिजनेस में नवीन कार्य मिलने की संभावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम में बाधा या दूरियां देगा। जॉब में विशेष रुके कार्य सफल करने में लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर से परेशान रहेंगे। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
बुध और शुक्र शुभ हैं। व्यवसाय के लिए प्रोग्रेस वाला समय है। फैमिली डिस्प्यूट आगे न बढ़ने दें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका सरकारी काम पूरा होगा। लव लाइफ से चिंतित रहेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार दान करें।
शुभ रंग: नीला और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में है। शनि भाग्य भाव में हैं। गुरु व्यय भाव का शुभ है। व्यवसाय में नवीन कार्यों में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स करियर चमकाने में लगे रहेंगे। निरंतर स्टडी करें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें। शनि-राहु के द्रव्य तिल-उड़द दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
धनु के सूर्य और कर्क के चंद्रमा पॉलिटिकल लाभ देंगे। चंद्रमा धार्मिक यात्रा के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में विशेष अनुबंध से तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स करियर से कभी असंतुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 पाठ करें। मसूर दान करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
शनि मीन, गुरु मिथुन और चंद्रमा कर्क में शुभ हैं। रुके सरकारी कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन और टाइम मैनेजमेंट रखना है। जॉब में कार्यशैली सफल करेगी। बिजनेस में रुका धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा।
उपाय: स्वास्थ्य के लिए अन्न दान करें। कुश-गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का आज का राशिफल
सूर्य तृतीय भाव में हैं। चंद्रमा दशम है। गुरु नवम और शनि छठे व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब से खुश रहेंगे। पारिवारिक दायित्व और बिजनेस में संतुलन बनाएं। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: पीपल की 7 परिक्रमा करें। तिल-उड़द दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज का दिवस मंगलमय है। स्टूडेंट्स सफलता पाएंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित रहेगा। जॉब की चिंताएं दूर होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब-बिजनेस ठीक रहेगा।
उपाय: कम्बल-तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु सप्तम और चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। जॉब से परेशान रहेंगे। बिजनेस में एक साथ कई कार्य न लें। मित्रों से मदद लें। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: घर में तुलसी को जल अर्पित करें और पत्ते विष्णु जी को चढ़ाएं। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
गुरु छठे, शनि तृतीय और चंद्रमा सप्तम गोचर करेंगे। जॉब से थोड़ा तनाव रहेगा। छात्र मेहनत करें। आप भावुक हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। लव लाइफ में दूरियां व्यथित करेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शिवलिंग को दही-शक्कर अर्पित करें। चंद्रमा के द्रव्य शक्कर-चावल दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि द्वितीय और चंद्रमा छठे गोचर करेंगे। छात्र करियर से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में बड़ा प्रोजेक्ट क्रमबद्ध हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य से प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। लव लाइफ और ऑफिस में बैलेंस रखें।
उपाय: घर के मंदिर में कुश आसन पर बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। फल दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि का आज का राशिफल
गुरु चतुर्थ और चंद्रमा पांचवें भाव में रहेंगे। व्यवसाय से आशान्वित रहेंगे। कार्य पद्धति सही रखें। मित्रों का योगदान रहेगा। जॉब में जल्द प्रमोशन संभव है। लव लाइफ से खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%




