अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने अल्काट्राज नाम के कुख्यात जेल को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने का आदेश दिया है। इसे 1963 में बंद कर दिया गया था।

Spread the love

इस समय यह पर्यटक स्थल है।

अल्काट्राज कभी अमेरिका का सबसे खतरनाक जेल था। यहां दुनिया के सबसे खूंखार अपराधियों को रखा जाता था। जेल की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई कैदी भाग नहीं पाए। अगर कोई तमाम सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भाग भी जाए तो समुद्र में मौजूद भूखी शार्क उनका इंतजार कर रहीं होती थीं। उसके शार्क के पेट में जाने का खतरा था।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया के तट पर स्थित अल्काट्राज जेल पहले किला था। अल्काट्राज जेल द्वीप पर है। कहा जाता है कि इसकी रखवाली शार्क करतीं थीं। इसे 1912 में अमेरिकी सेना की सैन्य जेल में बदला गया था। सुरक्षा बढ़ाने और आधुनिकीकरण के बाद 1934 में इसे संघीय जेल ब्यूरो बनाया गया। यहां अमेरिका के सबसे क्रूर अपराधी रखे जाने लगे।

अल्काट्राज जेल तीन मंजिला है। यह अमेरिका की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती थी। ठंडा पानी, तेज समुद्री धाराएं और शार्क की मौजूदगी के कारण किसी के लिए भी इससे बच पाना असंभव था। मुख्य जेल भवन में तीन मंजिलें थीं। इसमें चार सेल ब्लॉक, वार्डन का ऑफिस, एक विजिटिंग रूम, एक पुस्तकालय और एक नाई की दुकान शामिल थी। सबसे खतरनाक कैदियों को डी-ब्लॉक में भेजा जाता था। जेल के अंत में बने छह सेल को द होल कहा जाता था।

अल्काट्राज जेल सबसे खतरनाक माने जाने वाले अपराधियों के लिए अंतिम घर थी। यहां रखे गए प्रसिद्ध लोगों में अल्फोंस “एआई” कैपोन उर्फ स्कारफेस, जॉर्ज “मशीन गन” केली और रॉबर्ट फ्रैंकलिन स्ट्राउड हैं। यहां एल्विन “क्रीपी” कार्पिस, आर्थर “डॉक” बार्कर, हेनरी यंग और बम्पी जॉनसन जैसे अपराधियों को भी रखा गया था।

अल्काट्राज जेल को 1963 में इसके अधिक रखरखाव खर्च और बिगड़ती स्थितियों के कारण बंद कर दिया गया था। 1972 में अमेरिकी सरकार ने इस द्वीप को नेशनल पार्क सर्विस (NPS) को सौंप दिया। इसके बाद जेल की इमारतों को संरक्षित किया गया और संग्रहालय में बदल दिया गया। यहां पर्यटक जेल की कोठरियों को देख सकते थे।


Spread the love