Uttarakhand Crime: सहस्रधारा रोड पर घूमने गई एक किशोरी को उसकी सहेली ने पहले नशा कराया और इसके बाद अपने दोस्त को वहां बुलाया, जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

Spread the love

किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसने स्वजन को बताया। स्वजन के पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना के बारे में उन्हें बता दिया। राजपुर थाना पुलिस ने इस मामले में उसकी सहेली सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सहेली संग घूमने गई थी किशोरी

एक महिला ने राजपुर थाने में तहरीर दी कि उनकी 15 वर्ष की बेटी चार मई को अपनी सहेली के साथ सहस्रधारा रोड पर घूमने गई थी। इस दौरान सहेली ने उनकी बेटी को पहले नशा कराया और इसके बाद अपने दोस्त गुरुसेवक निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला को मौके पर बुलाया।

जहां आरोपित गुरुसेवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन से बेटी के पेट में दर्द रहने पर उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारी घटना के बारे में बताया।

लड़के को फोन कर बुलाया

किशोरी ने बताया कि उसकी सहेली ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया, जिसके बाद उसे नशा हो गया। फिर उसने किसी लड़के को फोन कर वहां बुलाया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित गुरुसेवक व किशोरी की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love