जूनियर सेपक टाकरा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड को कास्य पदक

Spread the love


जालंधर (पंजाब) में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप 2025-26 में उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक वर्ग की डबल इवेंट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में आयोजित हुई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड)


द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा एवं सचिव आनंद खंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बालक एवं बालिका वर्ग की संयुक्त टीम ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की टीम में मोहित उप्रेती, प्रिंस ध्यानी, सूरज सिंह, ईशान अधिकारी, हिमांशु गढ़िया, देवेश कुमार, दिव्यांशु विश्वकर्मा और तनिष वर्मा शामिल थे, जबकि बालिका वर्ग में मनस्वी जोशी, पूर्णिमा गोस्वामी, प्रियंका, मिताशी रावत एवं राशि बिष्ट ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रकार कुल 13 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए।
टीम के प्रशिक्षक के रूप में गौरव बिनवाल एवं काशीष शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। डबल इवेंट में मोहित उप्रेती, हिमांशु गढ़िया एवं सूरज सिंह की तिकड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को कास्य पदक दिलाया।
इस उपलब्धि पर द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आर.पी. शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।


Spread the love