IPS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले, उत्तराखण्ड शासन ने जारी की सूची

Spread the love


देहरादून, 12 दिसंबर 2025

उत्तराखण्ड शासन ने गुरुवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के व्यापक पैमाने पर स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश में IG, DIG और SP स्तर के अधिकारियों के विभाग एवं पदस्थापन में उल्लेखनीय फेरबदल किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

जारी सूची के अनुसार, IG स्तर पर हुए प्रमुख बदलावों में श्रीमती विम्मी सचदेवा रमन को IG मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। श्रीमती नीरू गर्ग को IG PAC/ATC का कार्यभार सौंपा गया है। श्री कृष्ण कुमार वी.के. को IG CID, जबकि श्री करन सिंह नगन्याल को IG अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं श्री नीलेश आनंद भरणे को IG PAC की नई जिम्मेदारी मिली है। श्री सुनील कुमार मीणा अब IG GRP के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

DIG स्तर पर श्रीमती निवेदिता कुकरेती का पदोन्नत रूप से IG मुख्यालय में स्थानांतरण किया गया है। अन्य अधिकारी अपने पूर्व पदों पर यथावत रखे गए हैं।

SP स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण स्थानांतरण किए गए हैं। श्री यशवंत सिंह को सेनानायक 31वीं PAC रुद्रपुर से सेनानायक 40वीं PAC हरिद्वार/ SP GRP-ATS के रूप में तैनाती दी गई है। श्रीमती तृप्ति भट्ट को IRB प्रथम रामनगर से SP अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। श्रीमती सरिता डोबाल को SP क्षेत्रीय हल्द्वानी से IRB प्रथम रामनगर स्थानांतरित किया गया है। श्री हरीश वर्मा को सेनानायक IRB प्रथम से SP फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्री रामचंद्र राजगुरू अब सेनानायक 40वीं PAC हरिद्वार के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अविलंब अपने नए दायित्वों का कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में मजबूती, संवेदनशील विभागों में विशेषज्ञ अधिकारी तैनात करने और सुरक्षा तंत्र को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Spread the love