उत्तराखंड शासन ने PCS अधिकारियों के तबादले किए, नैनीताल को नया CDO

Spread the love


देहरादून।उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की स्थानांतरण/तैनाती सूची जारी कर दी है। 17 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई PCS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


आदेश के तहत संभागीय खाद्य नियंत्रक, गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून के पद पर तैनात श्री अरविन्द कुमार पाण्डे, PCS को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नैनीताल नियुक्त किया गया है।
श्री दिनेश प्रताप सिंह, PCS को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाला के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा,
श्री अनिल कुमार शुक्ला, PCS को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार भेजा गया है।
श्री दयानन्द, PCS को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर के पद पर यथावत रखा गया है।
श्रीमती नुपुर, PCS को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाला बनाया गया है।
श्री प्रत्यूष सिंह, PCS को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून व जीएम, जीएमवीएन से हटाकर संयुक्त सचिव, एमडीडीए नियुक्त किया गया है।
श्री आकाश जोशी, PCS को चंपावत से हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर एवं उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री राहुल शाह, PCS को नैनीताल से उधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है।
श्री संदीप कुमार, PCS को टिहरी से पौड़ी भेजा गया है।
श्री मंजीत सिंह गिल, PCS को पिथौरागढ़ से उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
श्री ललित मोहन तिवारी, PCS को बागेश्वर से पिथौरागढ़ तैनात किया गया है।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएं।
यह आदेश अनु सचिव राजेन्द्र सिंह झिंक्वाण द्वारा जारी किया गया है।


Spread the love