

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच राजनयिक प्रयास जारी थे. खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन परिसर को भी हमले में निशाना बनाया गया था, और ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई को पहले ही एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने क्या कहा?
ईरान-इजरायल के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर इजराइल कैट्ज ने अनाउंस करते हुए बताया है कि इजराइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू की है. उन्होंने पूरे देश में एक स्पेशल और इमिडिएट इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा, ‘इजराइल स्टेट ने इजराइल स्टेट के खिलाफ खतरों को दूर करने के लिए ईरान के खिलाफ एक प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू की है.’
आगे कहा है कि इजराइल स्टेट और उसके लोगों के खिलाफ तुरंत मिसाइल और ड्रोन अटैक होने की उम्मीद है. ऐसे में सिविल डिफेंस लॉ के तहत अपने अधिकार के अनुसार, डिफेंस मिनिस्टर इजराइल कैट्ज ने अब इजराइल स्टेट के पूरे इलाके में होम फ्रंट पर एक स्पेशल इमरजेंसी लगाने वाले एक स्पेशल ऑर्डर पर साइन किए हैं. बता दें कि यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत ज्यादा है.




