उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

Spread the love

आयोग के सचिव डा. शिव कुमार बरनवाल के अनुसार कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं प्राविधिक सहायक (अभियंत्रण शाखा) के पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

10 रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता जारी की गई थी, जिसमें 17 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया।

इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच आयोग कार्यालय में की गई। अभिलेख सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची संबंधित विभाग को भेज दी गई है।

अनुपस्थित व दस्तावेज पूर्ण न होने पर तीन की नियुक्ति निरस्त

यूकेएसएसएससी ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती में तीन अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।

आयोग के सचिव ने बताया कि 24 मार्च 2026 को आयोजित अभिलेख सत्यापन में 17 में से एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा, जबकि दो अभ्यर्थियों ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं की। नियमों के तहत तीनों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है।


Spread the love