V alentine’s Day 2026 Love Rashifal: वैलेंटाइन डे 2026 आने में अब बस कुछ ही दिन बचा है. इसकी शुरुआत रोज डे से होती है इस दिन टैरो कार्ड्स एक गहरा संदेश देते हैं सच्चाई ईमानदारी से भरा प्रेम.

Spread the love

इस बार प्यार बड़े दिखावे या महंगे तोहफों में नहीं, बल्कि दिल की सच्ची भावनाओं आत्मा से जुड़ाव में छिपा है। इस वैलेंटाइन डे पर सवाल यह है कि हर राशि को इस समय प्रेम में वास्तव में क्या चाहिए. इसी को देखते हुए प्रत्येक राशि के लिए तीन टैरो कार्ड निकाले गए. चलिए टैरो कार्ड रीडर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा से जानते हैं इन राशियों का लव कार्ड.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

टैरो कार्ड्स से जानिए राशियों का लव कार्ड

मेष (नाइट ऑफ वॉन्ड्स)

मेष राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे के दिन दिल रोमांच जोश से भरे प्यार की चाह रखता है. लेकिन टैरो सावधान करता है कि जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं. इस समय आपको ऐसे साथी की ज़रूरत है जो आपके उत्साह के साथ स्थिरता भी दे. प्यार आपको थकाए नहीं, बल्कि ऊर्जा दे.

वृषभ (द एम्प्रेस)

टैरो कार्ड रीडर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा के अनुसार, वृषभ राशि को इस समय सुरक्षित स्नेह से भरे प्रेम की ज़रूरत है. एम्प्रेस कार्ड बताता है कि भावनात्मक शारीरिक अपनापन बहुत जरूरी है. गले लगना, हाथ थामना प्यार जताना रिश्ते को मजबूत बनाएगा. प्यार तभी बढ़ता है जब आप खुद को स्वीकार महसूस करते हैं.

मिथुन (द लवर्स – उल्टा)

मिथुन राशि इस समय उलझन में है. बहुत सारी राय संकेत आपको भ्रमित कर रहे हैं. जरूरत है अपने दिल की बात साफ़ तौर पर समझने की. भावनाओं को केवल सोचने के बजाय महसूस करें. जब दिल दिमाग एक साथ चलेंगे, तब सही निर्णय मिलेगा.

कर्क (द मून)

कर्क राशि की पुरानी भावनाएँ अब सामने आ सकती हैं. द मून कार्ड कहता है कि डर के बावजूद अपनी भावनाएं व्यक्त करना जरूरी है. प्यार में भरोसा तभी करें जब अंदर से सुकून महसूस हो. सच्चा प्रेम हमेशा सुरक्षित महसूस कराता है.

सिंह (स्ट्रेंथ)

सिंह राशि के लिए यह समय भावनात्मक मजबूती दिखाने का है. असली ताकत प्यार से भरे व्यवहार में होती है, न कि अहंकार में. ऐसे रिश्ते चुनें जहा आपको आपके दिल के लिए सराहा जाए, न कि केवल आपकी बाहरी छवि के लिए.

कन्या (द हर्मिट)

कन्या राशि को इस समय खुद के साथ समय बिताने की ज़रूरत है. रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश में आप खुद को भूल गए हैं. थोड़ी दूरी एकांत आपको मानसिक शांति देगा. जब प्यार लौटे, तो वह बिना दबाव के आए.

तुला (जस्टिस)

तुला राशि के लिए संतुलन बहुत जरूरी है. रिश्ते में बराबरी सम्मान होना चाहिए. अगर प्यार में असमानता महसूस हो रही है, तो सीमाएं तय करें. वैलेंटाइन डे 2026 में वही रिश्ता चुनें जो आपको सम्मान दे.

वृश्चिक (डेथ)

टैरो कार्ड रीडर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा बताती है कि यह कार्ड डराने वाला लग सकता है, लेकिन यह बदलाव का संकेत है. पुराने रिश्तों के दर्द को छोड़ना जरूरी है. जब पुरानी भावनाएँ खत्म होंगी, तभी नया प्यार जगह बना पाएगा. इस वैलेंटाइन डे पर भावनात्मक मुक्त होना सबसे बड़ा तोहफा होगा.

धनु (टेम्परेंस)

धनु राशि को इस समय धैर्य रखना चाहिए. प्यार को समय दें संतुलन बनाए रखें. थोड़ी आज़ादी छोड़कर रिश्ते में गहराई लाना जरूरी है. प्यार को अपनी रफ्तार से बढ़ने दें.

मकर (द एम्परर)

मकर राशि अक्सर हर चीज को नियंत्रण में रखना चाहती है, लेकिन प्यार नियंत्रण से नहीं, भावनाओं से बढ़ता है. इस वैलेंटाइन डे पर दूसरों को सहारा देने के साथ खुद भी सहारा लेना सीखें. यही सच्चा जुड़ाव है.

कुंभ (द स्टार)

कुंभ राशि के लिए उम्मीद लौट रही है. बीते अनुभवों ने आपको निराश किया हो, लेकिन अब प्रेम की नई शुरुआत संभव है. विश्वास रखें कि सही इंसान आपकी जिंदगी में प्रवेश करने वाला है.

मीन (द हाई प्रीस्टेस)

मीन राशि के लिए अपनी अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना सबसे जरूरी है. हर बात को समझने या परखने की कोशिश न करें. प्यार को दिल से महसूस करें. जब कुछ अंदर से सही लगे, वही सच्चा प्रेम होता है.


Spread the love