

रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित एक होटल में रविवार को रुद्रपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की बैठक नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर विकास, जनहित और समन्वय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
बैठक के दौरान ग्राम आनंदपुर के वरिष्ठ प्रधान वीरेंद्र यादव को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। प्रारंभ में दानपुर के प्रधान मंदीप वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई, लेकिन सामूहिक हित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और वीरेंद्र यादव के नाम पर सभी प्रधानों ने सहमति जताई।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर कविता तिवारी, विनीत सोलंकी और नाजिया खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्रपाल कश्यप, महासचिव मनविंदर सिंह, सचिव पद पर नेहा पुजारा, आशीष यादव, रेखा देवी और दीपा कांडपाल, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद उस्मान चुने गए। वरिष्ठ प्रधान हरीश भट्ट एवं गौसिया रहमान को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उपस्थित सभी प्रधानों ने शुभकामनाएं दीं और संगठन को सशक्त नेतृत्व देने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की जड़ हैं। प्रधान संघ के मजबूत नेतृत्व से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने भी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका जमीनी स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण है। सभी को समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक में तुलसी देवी, नेमचंद राठौर, रोशनी देवी, राजेंद्र कुमार दास, दीपक गोस्वामी, रेखा देवी, दीपिका देवी, विनीत सिंह सोलंकी, विजय यादव, अमन कुमार, रविंदर गंगवार, मनीषा यादव, आशीष यादव, रोली यादव, नेहा पुजारा, शशिकला यादव, राहुल कुमार, दीपा कांडपाल, पूजा, मंदीप वर्मा, हरीश भट्ट, मनिंदर सिंह, कपिल मलिक, गुरमेज सिंह, एडवोकेट नाजिया, हकीम अली, गोसिया रहमान, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




