गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है): गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है जो प्रभु ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद दिलाता है। इसे ब्लैक फ्राइडे और होली फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।

Spread the love

यह दिन ईस्टर संडे (Easter Sunday 2025) से पहले आने वाले शुक्रवार को पड़ता है। इस दिन लोग प्रभु के प्रति अपनी आस्था और सम्मान दिखाने के लिए उपवास करते हैं और चर्च में सेवाएं देते हैं। इस दिन दुनिया भर के सभी देशों में सार्वजनिक छुट्टी होती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल गुड फ्राइडे कब है और इस दिन क्या हुआ था।
शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

गुड फ्राइडे कब है 2025 (Good Friday Kab Hai 2025)

इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया जाएगा तो वहीं ईस्टर संडे इसके दो दिन बाद यानी 20 अप्रैल को मनाया जाएगा।

गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है (Good Friday Kyu Manaya Jata Hai)

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद दुखद दिन है क्योंकि इस दिन उनके प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। प्रभु यीशु ने इस दिन धर्म की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। कहा जाता है कि यीशू यरुशलम में रहकर मानवता के कल्‍याण के लिए भाईचारे, एकता और शांति के उपदेश दिया करते थे। धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें परमात्‍मा का दूत और उनकी संतान मानना शुरू कर दिया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देख तत्‍कालीन यहूदी शासकों को जलन होने लगे। उन्‍होंने यीशू पर राजद्रोह का झूठा मुकदमा चलाकर उन्‍हें सूली पर लटकवा दिया। कहते हैं प्रभु को सूली पर चढ़ाने से पहले तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। उन्‍हें कांटों का ताज पहनाया गया और यहां तक की उन्‍हें सूली को अपने कंधे पर ले जाने के लिए मजबूर किया। फिर आखिरी में उनके हांथों में कील ठोकते हुए उन्‍हें सूली पर लटका दिया गया।

गुड फ्राइडे के दिन क्या हुआ था (What Happened On Good Friday)

कहा जाता है कि जिस समय प्रभु ईसा मसीह को इतने कष्ट दिए गए तब भी वे मानव कल्याण की ही बातें कर रहे थे। अपने प्राण त्यागते समय यीशु ने कहा कि, ‘हे ईश्वर इन्हें क्षमा करें, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं…’। कहते हैं जिस दिन प्रभु ईसा मसीह की मृत्यु हुई, उस दिन शुक्रवार था। यही कारण है कि इस शुक्रवार को गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाने लगा क्योंकि इस दिन प्रभु ईसा मसीह ने एक भले काम के लिए बलिदान दिया था। इसलिए इसे गुड फ्राइडे, हॉली फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

गुड फ्राइडे पर क्या करते हैं (Good Friday Par Kya Karte Hain)

गुड फ्राइडे के दिन कैथोलिक ईसाई चर्च में मिस्सा अनुष्ठान किया जाता है। इस अनुष्ठान के दौरान लोग ईसा मसीह के सामने अपने पापों का प्रायश्चित भी करते हैं। गुड फ्राइडे को चर्च में घंटियां नहीं बजाई जाती हैं क्योंकि ये शौक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घंटियों की जगह लकड़ी से बने बॉक्स को बजाया जाता है जो यीशु के दुख और मृत्यु का प्रतीक है। इस दिन लोग आम तौर पर उपवास करते हैं। इस दिन कई चर्च दोपहर 3 बजे तक प्रार्थना करते हैं ताकि इस दिन उस अवधि को याद किया जा सके जब प्रभु ईसा मसीह तमाम कष्ट सहते हुए सूली पर लटके रहे थे।


Spread the love