
जहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। आईपीएल के रोमांच के खत्म होने के बाद दूसरी तरफ महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL 2025) का आगाज हो चुका है। जहां जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
MPL 2025 में एक युवा बल्लेबाज ने 1 ओवर में जड़े 5 छक्के
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 में आईपीएल के कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच आईपीएल सीजन में किसी भी टीम के साथ नजर नहीं आने वाले एक बल्लेबाज ने मैदान में जबरदस्त तूफान ला दिया और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। MPL 2025 में एक युवा बल्लेबाज का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर सुर्खियां बटोर ली और खुद को चर्चा में ले आए हैं।
रत्नागिरी जेट्स के दिव्यांग हिंगानेकर ने लगाए 5 छक्के
ये खिलाड़ी हैं दिव्यांग हिंगानेकर हैं… जिन्होंने शनिवार को अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से गेंदबाजों को डरा दिया। MPL 2025 में दिव्यांग हिंगानेकर रत्नागिरी जेट्स की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने शनिवार को कोल्हापुर टस्कर्स के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में दिव्यांग ने 26 गेंद में 58 रन की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इस पारी के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण एक ओवर में 5 छक्के रहा। जहां उन्होंने पारी के 11वें ओवर में कोल्हापुर के अथर्व डकवे की गेंद पर 5 छक्के लगाए। एक गेंद में वो छक्का लगाने से चूक गए और इस ओवर में कुल 32 रन बटोरे। देखा जाए दिव्यांग ने 44 रन तो सिर्फ 10 गेंदो में चौके-छक्के से बना दिए
महाराष्ट्र की घरेलू टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हैं दिव्यांग
दिव्यांग हिंगानेकर की बात करें तो वो महाराष्ट्र की टीम का हिस्सा भी हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में इस खिलाड़ी ने वहां भी अपने ऑलराउंडर खेल से प्रभावित किया है। दिव्यांग की बात करें तो उन्होंने अब तक 40 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें वो 297 रन बनाने के अलावा 30 विकेट भी ले चुके हैं। अब उन्होंने अपनी इस पारी से अपनी छाप छोड़ी है।
