रुद्रपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे 5,001 दीप, त्रिशूल चौक पर होगा आयोजन

Spread the love


रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार 17 सितंबर को रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर 5,001 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। शाम छह बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का संदेश दिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न सामाजिक, सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रुद्रपुर में आयोजित होने वाले दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


Spread the love