हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | 02 मई 2025 | रुद्रपुर संस्करण


रुद्रपुर — ऊधमसिंह नगर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब तकनीक और मेहनत का समन्वय हो, तो कोई भी अपराध ज्यादा देर तक पर्दे में नहीं रह सकता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने गुरुवार को जनपद में घटित बहुचर्चित आपराधिक मामलों के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में सीसीटीवी शाखा में तैनात महिला कांस्टेबल सुनीता फर्त्याल और बबीता कार्की को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न जघन्य मामलों की गुत्थी सुलझाने में CCTV फुटेज के माध्यम से महत्त्वपूर्ण सुराग उपलब्ध कराए।
जिन प्रमुख घटनाओं का सफल अनावरण हुआ, उनमें शामिल हैं:
- डबल मर्डर (रुद्रपुर) — FIR: 199/2025 | धारा: 103(1), 109, 351(2), 191(2)(3), 190 BNS
- डकैती (खटीमा) — मु.अ.सं. 133/25 | धारा: 310(2) BNS
- लूट व डकैती (किच्छा) — मु.अ.सं. 131/25
- नाबालिग से दुष्कर्म (रुद्रपुर) — FIR: 194/2025 | धारा: 137(2), 70(2), 351(2), 352 BNS व POCSO
- दुष्कर्म (गदरपुर) — मु.अ.सं. 111/2025
- चोरी (सितारगंज) — FIR: 98/2025 | धारा: 305(ए), 331(2) BNS
- हत्या (पंतनगर) — FIR: 69/2025
- 26 लाख की डकैती (सितारगंज) — FIR: 87/2025 | धारा: 310(2), 317(3), 3(5), 318(4), 61(2)(1) BNS
SSP मणिकांत मिश्रा ने कहा कि “सीसीटीवी कैमरे हमारी आँखें हैं और इनसे प्राप्त फुटेज अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कर्मियों को सम्मानित कर हम पुलिस की तकनीकी दक्षता को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की विश्लेषणात्मक कार्यशैली और प्रोत्साहन कार्यक्रमों को गति दी जाएगी ताकि अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बना रहे।
संवाददाता: अवतार सिंह बिष्ट | हिन्दुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर

