देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी को देहरादून लाने के लिए पुलिस ने चौतरफा जाल बिछा दिया है।

Spread the love

आरोपित को लाने के लिए एसटीएफ उत्तराखंड को मैदान में उतारा गया है। एसटीएफ का सहयोग करने के लिए एसओजी की टीमें नेपाल भेजी गई हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित की लोकेशन तो ट्रेस कर ली है, लेकिन उसे नेपाल से भारत लाने में संधि की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में दून पुलिस ने उसके खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गत नौ दिसंबर को विवाद के चलते कुछ आरोपितों ने एंजेल चकमा की चाकू व कड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपितों को 24 घंटे में ही पकड़ लिया।

जबकि नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी नेपाल फरार हो गया। आरोपित की तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया।

उसकी लोकेशन नेपाल में मिली। दून से पुलिस की दो टीमें नेपाल भी भेजी गईं, लेकिन पुलिस उसे नेपाल से भारत नहीं ला पाई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नेपाल सरकार से भी संपर्क किया गया है।


Spread the love